CG – शिक्षक निलंबित: छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल में शराब पीकर पहुंचा था शिक्षक… कलेक्टर साहू ने किया सस्पेंड… देखिए आदेश

रायगढ़। तीज त्यौहार, लोक संस्कृति, लोक कला को बढ़ावा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी वैश्विक पहचान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में इसकी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरूआत की।

वहीं रायगढ़ में छतीसगढिया ओलंपिक खेलों में शराब पीकर पहुंचने वाले शिक्षक को कलेक्टर रानू साहू ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि खेल समाप्ति उपरांत शिक्षक शराब के नशे में स्टेडियम में पहुँचे थे। जिनके खिलाफ कलेक्टर ने कार्यवाही की है।

मिली जानकारी के अनुसार धरनीधर यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधरनगर में व्यायाम शिक्षक के पद पर पदस्थ है। रायगढ़ स्टेडियम में खेलो के समाप्त होने के बाद वह शराब सेवन कर के खेल स्टेडियम में पहुँचे थे। उनके इस कृत्य को कलेक्टर रानू साहू ने गंभीरता से लिया और उन्हें सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत आचरण करने पर निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ नियत किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...