दुर्ग में विकास को मिलने वाली है रफ्तार: विधायक वोरा और मेयर बाकलीवाल ने तैयार किया है करोड़ों का प्रस्ताव…एक-एक प्रस्ताव पर पैनी नजर, वोरा बोले- विकास के लिए फंड की कमी नहीं होगी

दुर्ग। शहर में विकास कार्यों को लेकर आज विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने नगर निगम मुख्यालय में आज पांच घंटे तक मंथन किया। महापौर कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही उन खबरों पर पूर्ण विराम लगा दिया गया, जिसमें विकास को लेकर विधायक और महापौर के संबंधों में सब कुछ ठीक न होने की अटकलें चल रही थी। स्पष्ट संदेश दिया गया कि विधायक-महापौर सहित सभी कांग्रेस प्रतिनिधि शहर विकास से जुड़े सभी मुद्दे पर एकजुट हैं।

बैठक में अफसरों को साफ निर्देश दिये गए कि विकास कार्यों को अब किसी भी हाल में रोका न जाए। नगर निगम में पर्याप्त धनराशि है। विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा दुर्ग नगर निगम को भरपूर राशि दी गई है। अब बिना विलंब किये तत्काल सभी विकास कार्य कराए जाएं। पेंडिंग कार्यों को तत्काल पूरा करने कहा गया।

विधायक और बाकलीवाल ने निगम अफसरों की मौजूदगी में पेंडिंग विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। विधायक निधि, अधोसंरचना मद, मेंटेनेंस सहित अन्य मद से स्वीकृत राशि के संबंध में अफसरों से जवाबतलब करते हुए विधायक और महापौर ने कहा कि अनावश्यक रूप से विकास कार्यों में विलंब नहीं किया जाना चाहिए। अब एक-एक विकास कार्य की समीक्षा की जाएगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्पष्ट कहा कि विधायक अरुण वोरा सहित सभी जनप्रतिनिधियों की भावनाओं के अनुरूप तत्काल विकास कार्य कराए जाएं।

बैठक में वोरा ने कहा कि शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किये जाने चाहिए। शहर की जनता को सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी स्तर पर कोताही न बरतें। लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। वोरा ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस की परिषद द्वारा ठोस विकास कार्य कराए गए हैं। पिछली सरकार के 15 साल के शासनकाल में दुर्ग विकास कार्यों के लिहाज से काफी पिछड़ गया। अब तेजी से विकास कार्य कराते हुए दुर्ग शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...