BMS ने दी आंदोलन की चेतावनी: बोनस समय पर नहीं दिए जाने से नाराज़ भिलाई इस्पात मजदूर संघ…कार्यकारी अध्यक्ष चन्नाकेशवलू और महामंत्री रवि शंकर सिंह ने कहा- बोनस नहीं तो आंदोलन की तैयारी

भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ (BMS) की आज कार्यकारिणी बैठक यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें प्रबंधन द्वारा दुर्गा पूजा के पूर्व वार्षिक बोनस ना दिए जाने की कड़ी आलोचना की गई एवं इसे प्रबंधन के हठधर्मिता का ही परिणाम बताया गया। कर्मियों के अनुसार उनके हक का बोनस समय पर नही दिया गया जबकि पिछले वर्ष प्रॉफिट कई गुना बढ़ कर 12015 करोड़ का हुआ है।

BMS के कार्यकारी अध्यक्ष चन्नाकेशवलू एवं महामंत्री रवि शंकर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की-
भारतीय मजदूर संघ ने एनजेसीएस यूनियनों के साथ लाए गए प्रस्ताव 45000 पर अपनी सहमति देते हुए प्रबंधन को बोनस एग्रीमेंट का मौका दिया था पर उनके द्वारा अड़ियल रवैया के कारण समझौता ना हो पाना सेल कर्मचारियों के मनोबल को गिराता है। प्रबंधक द्वारा प्रस्तावित बोनस फॉर्मूले का भिलाई इस्पात मजदूर संघ विरोध करता हैं क्योंकि उसमें 5 वर्ष का एवरेज प्रॉफिट,डी ए से लिंक किया जाना, करंट ईयर का प्रॉफिट तथा मार्केटिंग से जोड़कर बना फार्मूला पूरी तरह गलत है।

बोनस हमेशा पिछले वर्ष के प्रॉफिट का दिया जाता है साथ ही उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का काम प्रोडक्शन करना है। मार्केटिंग का काम अधिकारी वर्ग का है। इसलिए इस प्रकार का फार्मूला बनाना है तो उनके लिए बनाया जाना चाहिए। हमारी मांग 1 महीने की सैलरी की थी पर सभी यूनियनों द्वारा 45 हजार रुपए की मांग के प्रस्ताव पर उनके साथ है। यदि कल 10 अक्टूबर को प्रबंधन द्वारा बोनस पर कोई फैसला नही लिया जाता है तो यूनियन उग्र आंदोलन की राह पर जाने को विवश होगी।

आज की मीटिंग में अध्यक्ष आई पी मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू, महामंत्री रवि शंकर सिंह, उपाध्यक्ष देवेन्द्र कौशिक, हरिशंकर चतुर्वेदी, राजेश चौहान, सोम भारती, शारदा गुप्ता, उमेश मिश्रा, कैलाश सिंह, एविसन वर्गीस, संयुक्त महामंत्री रामजी सिंह, सनी ईप्पन, वशिष्ठ वर्मा,अशोक माहौर, महेन्द्र सिंह पाल, धर्मेंद्र धामू,आमृत देवगन, प्रवीन मारडीकर, संजय प्रताप सिंह, रवि चौधरी, श्रीनिवास मिश्रा, सचिव सुरेंद्र चौहान, भूपेंद्र बंजारे,राज अवधेश पाण्डेय, घनश्याम साहू, नारायण सिंह, सुदीप सेनगुप्ता,धनजय चतुर्वेदी, कुलदीप तिवारी,जगजीत सिंह, जान आर्थर, बेचन लाल वर्मा, अमित सिंह, पुरन साहू, राजेश बघेल, प्रकाश अग्रवाल, अरविद पाण्डेय आदि उपस्तिथ थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त, बोले—...

रायपुर, 3 जून 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन...

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

CG में आंधी-बारिश का अलर्ट : साप्ताहिक बाजार में...

दंतेवाड़ा। जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल...