भिलाई-3 का सेंट्रल वर्कशॉप होगा रिवाइवल: 800 लोगों को मिलता था रोजगार, अब केवल 40…दोबारा शुरू होने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, कलेक्टर और CM के OSD बंछोर ने किया विजिट

भिलाई। भिलाई स्थित केंद्रीय कर्मशाला के रिवाइवल के लिए प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दिए। मीणा आज वर्कशॉप के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उनके साथ मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर भी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 2007 तक इस यूनिट से ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन दोनों की सामग्री तैयार होती थी तब इसकी क्षमता 20 हजार टन थी। 2007 के बाद डिस्ट्रीब्यूशन से संबंधित सामग्री बननी बंद हो गई। अब उत्पादन 700 से 800 टन रह गया है। पहले इस यूनिट से 800 लोगों को रोजगार मिलता था। अब केवल 40 लोग कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोजगार मिशन के अंतर्गत बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के निर्देश दिए हैं जिसके अंतर्गत सभी सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं पर काम हो रहा है।

डिमांड की जानकारी लें और फिर प्रस्ताव दें- कलेक्टर ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट से जुड़ी सामग्री की डिमांड मार्केट में कितनी है और आपूर्ति कितनी हो रही है। इसका आकलन कर प्रस्ताव तैयार कर लें। इसके लिए सरकारी तंत्र में खरीदी की जरूरत, रेल्वे में खरीदी की जरूरत के अतिरिक्त निजी क्षेत्र में खरीदी की जरूरत का आंकलन कर लें।

1960 में इंग्लैंड से आई सामग्री- अधिकारियों ने बताया कि 1960 में यहां मशीन आई और अभी भी इन पर काम किया जा सकता है। कलेक्टर ने विस्तार से रिवाइवल प्रोजेक्ट पर अधिकारियों से बातचीत की।

इसके लिए बनाई गई वर्कशॉप-
यह वर्कशॉप लगभग 98 एकड़ में बनी है। इसका निर्माण ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्य के लिए सामग्री बनाने किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पति को हाईकोर्ट से झटका, फैमिली कोर्ट का तलाक...

बिलासपुर। पत्नी से तलाक लेने की मांग कर रहे एक पति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट द्वारा...

NH-353 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाज के बाद मरीजों को ओडिशा ले जा रही...

भिलाई में मतदाता सूची को लेकर सियासी घमासान :...

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने भाजपा पर गंभीर...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास अग्रवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। घोटाले के आरोपी और शराब सिंडिकेट के फाइनेंस मैनेजर...