हवाई हड्‌डे के सामने कब्जेधारियों के खिलाफ BSP की बड़ी कार्रवाई: 11.8 एकड़ जमीन पर बना रखे थे फॉर्म हाउस…60 करोड़ रुपए महंगी इस जमीन से BSP ने हटाया कब्जा, तस्वीरों में देखिए कार्रवाई

भिलाई। बीएसपी अपनी जमीन को लेकर अलर्ट मोड पर है। कब्जेधारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसके लिए बीएसपी प्रबंधन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। आज बीएसपी के 100 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम द्वारा अवैध कब्जेधारिओ और भू माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 11.8 एकड़ बीएसपी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। नगर सेवा विभाग द्वारा नंदिनी हवाई अड्डा के सामने अहेरी एवं बिरेभाट स्थित बीएसपी की 7 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त किया गया एवं 4.8 एकड़ अन्य खुली भूमि को अपने कब्जा में लिया गया।

उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 60 करोड़ रुपये है। जिसमे कतिपय लोग कब्जा कर वर्षों से काबिज होकर फॉर्म हॉउस बना क़ृषि खेती एवं डेरी का कार्य किया जा रहा था। जिसे बीएसपी ने अपने कब्जे मे ले लिया। बीएसपी की भूमि पर मोहम्मद मुस्तफा 2.83 एकड़ एवं 0.22 एकड़ जमीन, एकरामूल अंसारी 0.42एकड़, जितेंद्र यादव 2.86 एवं 0.67एकड़ द्वारा अवैध कब्जा कर कई वर्षो से केला, धान की फ़सल की खेती कर रहे थे।

डेयरी संचालन करने के साथ फार्म हाउस बना रखे थे । जिन्हें सम्पदा न्यायालय द्वारा पारित डिकरी क्रमांक 98/2022के परिपालन मे कार्यपालक मजिस्ट्रेट अहिवारा दुर्ग, तथा भारी संख्या में पुलिस बल, नंदिनी थाना, जामुल थाना तथा जिला पुलिस बल उपस्थित थे।

कार्यवाही के दौरान सी एस पी(नंदिनी अहिवारा), टी आई नंदिनी तथा टी आई जामुल पूरे समय स्वेम उपस्थित थे ।प्रवर्तन विभाग,भूमि अनुभाग, आवास अनुभाग,एवं जनरल सेक्शन, नगर सेवा विभाग द्वारा बेदखली की कार्यवाही कर समस्त क़ृषि परिसर के बी एस पी भूमि की सीमा पर कंक्रीट पोल द्वारा द्वारा तार घेरा कर अपने कब्जे मे लिया, तथा तीनो क़ृषि फार्म को सील कर चेतावनी नोटिस चस्पा किया गया।

कुछ दिनों पूर्व में बी एस पी द्वारा खेड़ामारा में में अवैध कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध कार्यवाही कर तीन एकर बी एस पी भूमि को कब्जे मुक्त किया ।नगर सेवाये, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आगे भी अवैध कब्जेधारियों और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगा ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा एप मामला : 7 दिनों तक ED...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। ईडी ने इस मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल...

पति को हाईकोर्ट से झटका, फैमिली कोर्ट का तलाक...

बिलासपुर। पत्नी से तलाक लेने की मांग कर रहे एक पति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट द्वारा...

NH-353 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाज के बाद मरीजों को ओडिशा ले जा रही...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास अग्रवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। घोटाले के आरोपी और शराब सिंडिकेट के फाइनेंस मैनेजर...