भिलाई नगर निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने C-mart से की शॉपिंग…ऑनलाइन मोड से किया पेमेंट…फूड स्टॉल और धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स का भी किया अवलोकन

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के पावर हाउस चौक के समीप सी मार्ट लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से सस्ती दरों पर सामग्री उपलब्ध करा रहा है। घरेलू जरूरतों को देखते हुए तथा अन्य आवश्यकता के मुताबिक सारी चीजें यहां मौजूद है। नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सी मार्ट के प्रोडक्ट की जानकारी ली और इसके उत्पादों की सराहना की। उन्होंने स्वयं सी मार्ट से अपनी जरूरतों के लिए सामग्री खरीदी की और डिजिटल मोड से पेमेंट किया। आयुक्त ने परिसर में ही निर्मित फूड स्टॉल तथा धन्वंतरी योजना के तहत संचालित मेडिकल स्टोर्स का भी अवलोकन किया और उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली।

सी मार्ट में उत्पादों की बात करें तो जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा, दुर्ग, रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, कोरबा, कटघोरा, रायगढ़, धर्मजयगढ़, बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, कोरिया, जसपुर आदि शहरों से निर्मित हर्बल प्रोडक्ट सी मार्ट में मौजूद है। सी मार्ट में मानो पूरे छत्तीसगढ़ के प्रोडक्ट विक्रय के लिए शामिल है। बेहतर संग्रह के साथ इस मार्केट में जरूरत से संबंधित सारी चीजें मिल रही है।

विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल की पहल से निर्मित यह सी मार्ट भव्य रूप से निर्मित है। एक बड़े मॉल की तरह इसमें सारी सुविधाएं मौजूद है तथा पार्किंग स्थल की भी कोई कमी नहीं है यही वजह है कि खरीदारी के लिए लोगों की यहां पर भीड़ जुटने लगी है तथा लोग जमकर खरीदी कर रहे है। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े व सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...