सोशल वर्कर सरिता पांडेय ने ऊर्जा फाउंडेशन का किया गठन: महिलाओं का व्यक्तित्व विकास के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं पारंपरिक व्यंजनों का संरक्षण करना मुख्य उद्देश्य

रिसाली, भिलाई: समाजसेविका सरिता पांडेय द्वारा ऊर्जा फाउंडेशन का गठन किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रगति एवं व्यक्तित्व विकास करना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं पारंपरिक व्यंजनों का संरक्षण भी इस फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य रहेगा। सरिता पांडेय ने भिलाई Times को बताया की ऊर्जा फाउंडेशन स्व रोजगार, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सहायता, विभिन्न प्रशिक्षण शिविर, स्वास्थ शिविर एवं अन्य समाजसेवा के कार्य किए जाएंगे।

आपको बता दे की समाज सेविका सरिता पांडेय ने कोरोना काल में प्रशासन के साथ कॉर्डिनेट कर रिसाली के सेंट थॉमस स्कूल के सहयोग से वैक्सीन सेंटर में वैक्सीनेशन अभियान चलाया था। जिसमें हजारों लोगों को लाभ प्राप्त हुआ था। इसके अलावा पांडेय आश्रमों में सेवा, धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता, समाजसेवा के कार्य, वृक्षारोपण कार्य करते रहती हैं।

सरिता पांडेय ने ऊर्जा फाउंडेशन को महिलाओं में व्याप्त सकारात्मक शक्ति परिभाषित किया है जिसका उपयोग सब मिलकर समाजसेवा में करेंगे। 14 अक्टूबर को प्रगति नगर रिसाली स्थित अर्श पैलेस (छाया गार्डन) में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला से ऊर्जा फाउंडेशन का आगाज़ होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...