भिलाई की सानिया ने छॉलीवुड में बनाया स्थान: 17 की उम्र में पंजाबी एल्बम से की थी कॅरियर की शुरुआत…अनुज शर्मा संग कर चुकी हैं स्क्रीन शेयर, “रंग रसिया” में दिखा जलवा…तस्वीरों में देखिए सानिया का ग्लैमर

भिलाई: भिलाई में जन्मी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री छालीवुड की एक्ट्रेस सानिया कंबोज के बारे में आज भिलाई Times आपको विस्तार से बताएगा। सानिया ने अपने कैरियर की शुरुआत एक पंजाबी अल्बम से की थी। जिसके बाद उन्हें फिल्म निर्माता एप्रोच करने लगे। छालीवुड में उन्हें सबसे पहले छत्तीसगढ़ी फिल्म “रंग रसिया” का ऑफर मिला। जिसमें सानिया को पद्मश्री एवं छालीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।

सानिया की बहुत जल्द हिंदी फिल्म “चार्जशीट” लॉन्च होने वाली है। जिसके डायरेक्टर कृपानंद चौधरी और प्रोड्यूसर मुकेश चौहान है। इसके अलावा सानिया ने कई पंजाबी, भोजपुरी, और छत्तीसगढ़ी एल्बम में भी काम किया हैं।

सानिया कंबोज की बायोग्राफी
सानिया कंबोज का जन्म भिलाई में हुआ था। उनके परिवार में 4 सदस्य हैं जिनमें उनकी मां (नीता कंबोज), एक बहन (ओशीन कंबोज) और एक भाई (उदय सिंह कंबोज) शामिल हैं। सानिया की बहन ओशीन कंबोज भी छत्तीसगढ़ी फिल्म एवं गानों में काम कर चुकीं हैं। सानिया की मां पेशे से कवित्री एवं एस्ट्रोलॉजर है और भाई उदय सिंह कंबोज यूट्यूबर हैं।

सानिया की फिल्मी दुनिया की शुरुआत
17 साल कि उम्र से ही सानिया छत्तीसगढ़ी फिल्मों में लीड रोल में नजर आ रही हैं। सबसे पहले सानिया कि मां ने पंजाबी सॉन्ग लिखा और कंपोज किया जिसमे सानिया को लांच किया गया।

इसके बाद रंग रसिया के निर्माता का सानिया को फोन आया और उन्हें फ़िल्म में काम करने के लिए ऑफर मिला। इसके बाद सानिया की छालीवुड में एंट्री हुई। एक्ट्रेस की सबसे सुपरहिट छालीवुड फिल्म रही “रंग रसिया” जिसमें वे पद्मश्री अनुज शर्मा के साथ नज़र आई थी इस फ़िल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह एवं निर्माता अशोक तिवारी थे।

7 से 8 फिल्में कर चुकी है सानिया
सानिया ने अभी तक 7 से 8 छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी फिल्म कर चुकी हैं जिसमें “सुंदर मोर छत्तीसगढ़” निर्देशक धर्मेंद्र चौबे एवं निर्माता चोवा राम साहू , “राधे अंगूठा छाप” निर्देशक करण खान और निर्माता जेठू साहू, “खलियान” निर्देशक शेखर सोनी थे और हिंदी फिल्म “चार्जशीट” जिसके डायरेक्टर कृपानंद चौधरी और प्रोड्यूसर मुकेश चौहान है, यह फिल्म अभी जल्द लांच होने वाली है। इसके अलावा सानिया ने पंजाबी, भोजपुरी, और छत्तीसगढ़ी एल्बम में भी काम किया हैं।

परिवार का सपोर्ट
सानिया एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सानिया ने बताया कि उनका परिवार हमेशा से ही सपोर्टिंग रहा हैं, सानिया के अनुसार आज जो कुछ भी है, उन्हीं के समर्थन और आशिर्वाद से हैं।

साउथ की अदाकारा है इंस्पिरेशन
सानिया ने बताया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री कि ऐक्ट्रेस साई पल्लवी उनकी इंस्पिरेशन रही हैं। सानिया ने बताया कि साई पल्लवी का कॉन्फिडेंस लेवल और शालीनता उन्हें सब से अलग बनाता हैं। सानिया ने हाल ही में एक साउथ इंडियन सॉन्ग में भी काम किया है और इसकी शूटिंग गोवा में हुई है।

सोशल मीडिया में लगातार बढ़ रही लोकप्रियता, यूट्यूब चैनल की शुरुआत
सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सानिया कंबोज का इंस्टाग्राम पर _tuhandi_sardarni नाम से अकाउंट हैं जिसमें अब तक 18 हजार फॉलोअर हैं। इसके अलावा सानिया ने “Saniya Komboj” नाम से अभी-अभी एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है उसमें वे अपनी एल्बम सॉन्ग्स डालेंगी।

सानिया की पढ़ाई
सानिया ने भिलाई Times को बताया की वे बी कॉम, एम कॉम और एमबीए कर चुकी है और उनका आगे पीएचडी करने का प्लान हैं। सानिया ने ऐक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर लोकसभा में 38 अभ्यर्थी मैदान में: सुबह 7...

रायपुर। रायपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 7 मई की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान की समाप्ति 6 बजे शाम को...

हॉकी हब राजनांदगांव से एक और प्लेयर का सिलेक्शन:...

राजनांदगांव। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है। टूर ऑफ...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का डोर टू डोर जनसम्पर्क...

दुर्ग। प्रचार प्रसार का दौर पांच मई को संध्या पांच बजे खत्म हो गया इसके बाद छह मई को डोर टू डोर जनसंपर्क कांग्रेस...

BSP में एक और हादसा: पैनल बैठाने का चल...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 में शनिवार-रविवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच...

ट्रेंडिंग