दुर्ग के दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण अटका: रेलवे के अधिकारियों ने दे दिया गच्चा…विधायक वोरा लगे रहे लोकार्पण की तैयारी में, आज कलेक्टर संग करेंगे निरीक्षण, वोरा बोले-लोगों की जल्दी मिले अंडरब्रिज की सुविधा

दुर्ग। रेलवे अधिकारियों के रवैये के कारण रायपुर नाका अंडरब्रिज और सिकोलाभाठा अंडरब्रिज का लोकार्पण टल गया है। कल रात जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के बीच हुई चर्चा के बाद फिलहाल दोनों अंडरब्रिज का उद्घाटन टालने का निर्णय लिया गया। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दोनों अंडरब्रिज का निर्माण पूरा करने में कम से कम एक माह का समय और लगेगा। दो दिनोंं पहले तक रेलवे के अधिकारी लोकार्पण कराने तैयार थे। अचानक रेलवे के अधिकारियों ने पहले टालमटोल करना शुरू किया। उच्चाधिकारियों से चर्चा करने पर फिलहाल उद्घाटन टालने का निर्णय लिया गया है।

लोकार्पण कार्यक्रम 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे तय किया गया। इस बीच 10 अक्टूबर को कहा कि कुछ कार्य अभी भी अधूरे हैं। फिलहाल अंडरब्रिज का लोकार्पण कराना संभव नहीं है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की रेलवे के उच्चाधिकारियों से कई दौर की चर्चा के बाद आखिरकार देर रात तय किया गया कि अंडरब्रिज का उद्घाटन फिलहाल टाल दिया गया है।

बता दें कि विधायक अरुण वोरा ने आम जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा देने केलिए करीब साढ़े 14 करोड़ की लागत से दोनों अंडरब्रिज निर्माण योजना को मंजूरी दिलाने के बाद इनके निर्माण कार्य को पूरा कराने लगातार प्रयास किया। तकरीबन हर हफ्ते वोरा ने दोनों अंडरब्रिज निर्माण कार्य का जायजा लेकर सेतु विभाग और रेलवे अधिकारियों से संपर्क साधा। वोरा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के लगातार निर्देश देते रहे। निर्माण कार्य पूर्ण होने की जानकारी मिलने पर वोरा ने लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा, लेकिन भेंट मुलाकात में व्यस्तता का हवाला देते हुए प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू से लोकार्पण कराने कहा।

विधायक अरुण वोरा का कहना है कि रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशासन द्वारा दोनों अंडरब्रिज का निर्माण पूरा होने संबंधी जानकारी मिलने के बाद जनता के हितों को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लोकार्पण के लिए समय मांगा। सीएम ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में व्यस्तता का हवाला देते हुए जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों लोकार्पण कराने कहा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 12 अक्टूबर को दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण तय किया गया। अचानक रेलवे अधिकारियों द्वारा कार्य अधूरा होने की जानकारी देकर लोकार्पण टाला जा रहा है।

इन कार्यों के अधूरा होने का हवाला दे रहे रेलवे अधिकारी

अंडरब्रिज के किनारे पानी निकासी के लिए बनी नालियों पर जाली नहीं लगी है।
रायपुर नाका अंडरब्रिज में सेफ्टी मिरर लगाने का काम अभी तक नहीं हुआ है।
पेंटिंग और लाइट लगाने का काम भी बाकी है।
इन कार्यों में कम से कम एक माह का समय और लगेगा।

दूसरी ओर, कल रात 8 बजे तक रायपुर नाका अंडरब्रिज और सिकोलाभाठा अंडरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते रहे विधायक अरुण वोरा का कहना है कि रेलवे के अधिकारियों ने पूर्व में ही सभी कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी थी। रायपुर नाका अंडरब्रिज में प्रकाश व्यवस्था के साथ ही पेंटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। सिकोलाभाठा अंडरब्रिज में भी पेंटिंग कार्य भी हो चुका है। अचानक एक माह के लिए अंडरब्रिज का उद्घाटन टालने की बातें कहना समझ से परे हैं। अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जनता की सुविधा को देखते हुए अंडरब्रिज का लोकार्पण तत्काल करना जरूरी है। वे इस संबंध में रेलवे अधिकारियों से चर्चा करेंगे। जनहित सर्वोपरि है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...