भिलाई में कैशियर के घर में डाका: परिवार के साथ बाबा बैधनाथ धाम गया था कैशियर, इधर सुने मकान में चोरों ने बोल दिया धावा, लाखों के जेवरात पार

भिलाई। सुने मकान का ताला तोड़कर सारा सामान पार करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। मोहन नगर पुलिस ने बताया की हरि नगर मकान नंबर 527/59 वार्ड 59 निवासी रोहित कुमार बैंक आफ महाराष्ट्रा श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज कैम्पस शाखा जुनवानी भिलाई में कैशियर के पद पर है।

4 अक्टूबर की सुबह अपनी पत्नि व बच्चे के साथ मकान में ताला जड़कर बेटे का मुंडन कराने बाबा बैधनाथ धाम देवघर झारखंड गया हुआ था। 10 अक्टूबर की रात को जब अपने घर वापस लौटा तो मकान के मेन गेट में ताला लगा हुआ था। लेकिन मकान के भीतर घुसते ही  दरवाजा का कुंडी व ताला टूटा पड़ा मिला। मकान के अलमारी का लाकर टूटा हुआ था। जिसमें रखे सोने का हार, सोने का कान का सेट, मंगलसूत्र, चार नग सोने की अंगुठी, एक जोडी सोने की कान की बाली,  दो नग सोने का लाकेट, एक नग डायमंड रिंग,दो जोडी चांदी की पायल, चांदी की बिछिया व नगदी रकम 5000 रूपये गायब मिला। चोरी हुए सामान की कीमत 90 हज़ार रुपये आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...