भिलाई में पीएम आवास के नाम के ठगी करने वाले तीन आरोपी पकड़ाएं, वहीं मारपीट का फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। पीएम आवास को लेकर ठगी करने वाले तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 120बी,420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सेक्टर 7 निवासी सुषमा मोहतेवार ने शिकायत किया था कि मकसूद खान, रेशमा खातुन, श्यामली श्रीवास्तव ने नगर निगम भिलाई द्वारा निर्माण हुए पीएम आवास दिलाये के नाम पर ठगी किया। इसी तरह तीन मंजू श्रीवास्तव, शुभम, शेख अरमान, नमिता वैष्णव के साथ भी लोगों को लालच देकर आरोपी मकसूद को निगम का बड़ा अधिकारी बताकर ठगी करना बताया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी मदर टेरेसा नगर कैम्प 1 निवासी मो. मकसूद, कैलाश नगर जामुल रेशमा खातून, अटल आवास ढंचा भवन कुरुद श्यामली श्रीवास्तव को पकड़ कर पूछताछ करने पर ठगी करना स्वीकार किया।

वहीं मारपीट मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वैशालीनगर पुलिस ने बताया कि राम नगर निवासी पीड़ित टेकचंद उर्फ सोनू साहू ने शिकायत कराया था कि अनुप कुमार उर्फ चिंटू, रवि गिरी दोनों ने शराब पीने के लिये रुपए का डिमांड किया था। पीड़ित के मना करने के बाद आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने अनुप कुमार उर्फ चिंटू को 1 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मगर दूसरा आरोपी रवि गिरी निवासी रामनगर वार्ड 17 घटना के बाद से फरार चल रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...

कैदी बना दूल्हा, जेल परिसर में प्रेमिका संग रचाई...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्रीय जेल जगदलपुर में 376 के मामले में बंद आरोपी...

आधी रात MBA छात्र से लूट, एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। एक्सप्रेस-वे पर दो अज्ञात...