भिलाई कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ों यात्रा: जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, MIC मेंबर रीता सिंह गेरा और संदीप निरंकारी मुख्य रूप से हुए शामिल…खम्हरिया से निकली बूथ स्तर की यात्रा

भिलाई। कांग्रेस के भारत जोड़ों यात्रा के तहत भिलाई कांग्रेस कमेटी द्वारा खम्हरिया वार्ड से यात्रा शुरू की गई। बूथ स्तर पर निकाली गई इस यात्रा में कांग्रेसी शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में नगर निगम भिलाई की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा प्रमुख रूप से शामिल हुईं। उन्होंने कांग्रेसियों के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में सहभागिता दी। वहीं रीता सिंह गेरा के साथ इलाके के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व वार्डवासी मौजूद रहें।

रीता सिंह गेरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी देश की यात्रा पर निकले हैं। भारत जोड़ों यात्रा कर देश में संदेश देना चाहते हैं। कांग्रेस का हरेक कार्यकर्ता उसी संदेश को आगे पहुंचाने के लिए ये यात्रा कर रहा है। वैशालीनगर विधानसभा के वार्डों में प्रमुख रूप से यात्रा निकाली जा रही है। जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि, देश की मोदी सरकार ने लोगों को बांटने का काम किया है। उसे जोड़ने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत की है। हम इसे लगातार करेंगे। हमारे साथ लोग भी जुड़ रहे हैं। इस यात्रा में कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह, तुलसी साहू, संदीप निरंकारी, नीता लोधी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...