दुर्ग में अग्निवीर भर्ती के लिए कैंप: उससे पहले ले सकते हैं फ्री फिटनेस ट्रेनिंग…यहां करना होगा आवेदन

भिलाई। भारतीय थल सेना में अग्निवीरों एवं नर्सिंग असिस्टैंड की भर्ती हेतु रैली का आयोजन 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक पं. रविशंकर शुल्क स्टेडियम दुर्ग में किया जाएगा। अग्निवीर भर्ती रैली आयोजन के पूर्व एक सप्ताह का निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण जिले के तीनों विकासखण्डों में दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस प्रशिक्षण में केवल वे आवेदक ही भाग ले सकते है जिसने इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया हो।

आवेदन पत्र के साथ पावती संलग्न करना अनिवार्य है। अतः इच्छुक आवेदक दिनांक 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक अपना आवेदन डॉक माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर चौक दुर्ग में जमा कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप हेतु दुर्ग जिले के वेबसाइट का अलोकन किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...