अब आपको गूगल बता देगा हाइवे जाम है या क्लियर…ट्रैफिक को लेकर दुर्ग पुलिस की अच्छी पहल

भिलाई। अब नेशनल हाइवे में जाम लगा है या रोड क्लियर है…ये आपको गूगल बता देगा। जी हां, गूगल पर जाकर आप हाइवे की ट्रैफिक के बारे में जानकारी ले सकते हैं। दुर्ग ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि, डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश में एवं विश्वास चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का प्रयास करती आ रही है।

इसी कड़ी में पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर 06 में ,सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं अनीष सारथी, रक्षित निरीक्षक (यातायात) व आईटीएमएस टीम की उपस्थिति में गुगल मैप से जाम की स्थिति जानने को लेकर आईटीएमएस कर्मचारियों को बताया गया जिससे नेशनल हाईवे अंजोरा से कुम्हारी मार्ग को 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा। जिसमें नीला, आरेंज, लाल कलर यातायात की स्थिति को निम्न प्रकार से बताईगी :-

  • नीला कलर- यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है कि जानकारी देगा।
  • आरेंज कलर – यातायात थोडा रूका हुआ या धीमी गति से चल रहा की जानकारी देगा।
  • लाल कलर- लाल कलर यातायात जाम की स्थिति को बतायेगा।

कभी कभी ट्रैफिक जाम का पता नही लगने से जाम और लंबा हो जाता है जिसे वाहन चालक निर्धारित समय पर अपने मंजिल तक नही पहुँच पाते है और असुविधा का सामना करना पड़ता है लेकिन गूगल मैप के माध्यम से जाम की स्थिति पता लगाना आसान हो जायेगा और जाम की स्थिति होने पर कंट्रोल रूम के द्वारा तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग व संबंधित यातायात जोन क्षेत्र को पाइंट दिया जावेगा जिस पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंच कर जाम को क्लीयर कराया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...