छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात: सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने की गोलीबारी…CRPF के SI को लगी गोली; इधर खनन कार्य में लगे वाहनों में लगाई आग

बीजापुर, कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सलियों ने बीती रत उत्पात मचाया है। पहला मामला बीजापुर का है। जिसमे में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी है। इस घटना में CRPF के एक SI को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति अभी सामान्य है। वे CRPF की 210 बटालियन में पदस्थ थे। मामला जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार CRPF के जवान चिनागेलूर के जंगल की तरफ सर्चिंग पर निकले हुए थे। इस दौरान यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले।

कांकेर में वाहनों में लगाई आग
जिले में नक्सनलियों ने बीती रात 4 से 5 वाहनों को फूंक दिया। प्राप्त सुचना के अनुसार अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम चारगांव में बीती रात खदान में खड़ी 4 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा एक गाड़ी में तोड़फोड़ की है। मामला सिकसोड़ थाना क्षेत्र का है। दरअसल, चारगांव में लोहा खदान है। वहां बहुत सी गाड़ियां भी काम में लगी हुई हैं। रोज की तरह रविवार को भी वहां काम चल रहा था। इसी दौरान देर रात करीब 3 बजे 40 से ज्यादा वर्दीधारी नक्सली पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने वहां के कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...