भिलाईनगर, छावनी और दुर्ग में 3 IPS की पोस्टिंग: तीनों सर्किल को मिले नए CSP…तीनों युवा IPS हैं, चार्ज लेते ही एसपी Dr. पल्लव से की मुलाकात

भिलाई। दुर्ग जिले को तीन आईपीएस अफसर मिल गए हैं। ये तीनों आईपीएस 2019-2020 बैच के हैं। इनमें से एक आईपीएस पहले से दुर्ग में बतौर सीएसपी पोस्टेड थे। उन्हें कंटिन्यू किया गया है। दुर्ग शहर, भिलाईनगर और छावनी के लिए सीएसपी की पोस्टिंग हुई है। तीनों सीएसपी ने पद्भार संभाल लिया है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने तीनों सीएसपी से मुलाकात की और उन्हें बेहतर और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए शुभकामनाएं दी।


आपको बता दें कि ज़िले के राजपत्रित अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ था। जिसमें दुर्ग, छावनी और भिलाई नगर सीएसपी का भी तबादला हुआ था। उनके स्थान पर तीनों आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त की गई।

कौन-कौन हैं दुर्ग, भिलाईनगर और छावनी के नए सीएसपी…

  • निखिल अशोक रखेचा 2019 बैच के आईपीएस है जो महासमुंद में पदस्थ थे, अब वो भिलाई नगर सीएसपी का कार्यभार संभालेंगे।
  • प्रभात कुमार 2020 बैच के आईपीएस है और वो रायगढ़ पदस्थ थे अब छावनी सीएसपी के पद पर पदस्थ होंगे
  • वैंकर बैभव रमनलाल भी 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी है और वो पूर्व में दुर्ग में ही पदस्थ थे, वो भिलाई नगर थाना में और पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी भी रह चुके है अब दुर्ग सीएसपी के पद पर पदस्थ होकर कार्य करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...