उड़ान नई दिशा समूह की महिलाओं ने कलेक्टर मीणा को गोबर से बनी हुई फ़्यूज़न दीप रंगोली किया भेंट: दिवाली की शुभकामनाएँ भी दीं; इन रंगोली की पूणे और नोएडा जैसे शहरों में भारी डिमांड

समूह की महिलाएँ गोबर से फ़्लोटिंग दीपक, मोबाइल स्टैंड आदि उत्पाद बनाकर विभिन्न राज्यों में विक्रय करती हैं

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेरणा दायक गोधन न्याय योजना से प्रेरित होकर गोबर के उत्पाद गोठानों के बाहर भी बन रहे हैं गोबर से कई उपयोगी उत्पाद। भिलाई की उड़ान नई दिशा संस्था की महिलाओं द्वारा गोबर से फ्लोटिंग दीया, बंदन बार, मोबाईल स्टैंड, हैंगिंग शो-पीस जैसी कई सजावटी चीजें बनाई जाती हैं। समूह के उत्पादों की देश के विभिन्न राज्यों में अच्छी-खासी मांग है।

समूह द्वारा बनाए गए फ्यूजन दीप रंगोली की नोएडा और पूणे जैसे शहरों में भी है। समूह के द्वारा बनाए गए उत्पाद छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य हिस्सों में विक्रय हेतु भेजे जा रहे हैं। समूह की अध्यक्ष नीधि चंद्राकर ने बताया कि बड़े शहरों में रंगोली बनाने के लिए जगह का अभाव होता है इसलिए हमने ऐसी रंगोली बनाइ है जिसे आप घर के दरवाजे, टेबल या आंगन पर रख सकते हैं। रंगोली में गोबर से बने दीये भी लगे हैं। जिससे इसकी खुबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...