महिलाओं का दुख-दर्द समझने ग्राउंड में उतरी एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा, सुपेला इलाके में ली बैठक, बच्चों की पढ़ाई का खर्चा और महिलाओं के स्वरोजगार का लिया जिम्मा

भिलाई। वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं का दुख-दर्द समझने के लिए एमआईसी मेंबर व कांग्रेस नेत्री रीता सिंह गेरा ग्राउंड में उतर गई हैं। नारी सशक्तिकरण के नाम पर रीता सिंह गेरा ने अभियान शुरू किया है। यह अभियान पूरे विधानसभा क्षेत्र में चल रहा है। कल सुपेला इलाके में महिलाओं की बैठक ली गई।

इस बैठक में महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्या बताई। अधिकांश ने यह बताया कि, रोज कमाने, रोज खाने वाले लोग हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति उतनी सक्षम नहीं है। रोजी-मजदूरी कर घर चलता है। जिस दिन काम नहीं मिलता, उस दिन तकलीफ हो जाती है।

रीता सिंह गेरा ने आश्वास्त किया है कि शासन से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई पहल किए गए हैं। विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हो रही है। उसका लाभ महिलाओं को दिया जाएगा। वहीं दो परिवार ऐसे थे, जिनके पिता नहीं थे। इससे बच्चों की पढ़ाई मुश्किल हो रही थी। रीता सिंह गेरा ने तत्काल बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया।

बच्चों की स्कूल फीस से लेकर कॉपी-किताब व पढ़ाई में होने वाले सभी खर्च को वहन करने का जिम्मा रीता सिंह गेरा ने लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने बताया कि, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ही ग्राउंड में उतरकर काम कर रही हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : युवक को अगवा कर फोन-पे के...

डोंगरगढ़। अज्ञात बदमाशों ने हाईटेक अंदाज में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने चाकू की नोक पर युवकों को...

शादी के 36 दिन बाद पत्नी ने की पति...

बलरामपुर. जिले के ग्राम विशुनपुर की युवती ने शादी के 36 दिन बाद अपने ही पति की हत्या कर दी. यह घटना झारखंड के...

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग : वीडियो वायरल करने की...

दुर्ग। जिले में एक बार फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर 29 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है।...

नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न:...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में...