विद्युत कर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट: दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के 59 कर्मचारियों को मिला उच्च वेतनमान का लाभ

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र (दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिला) के अन्तर्गत विभागीय संभागों में पदस्थ 59 विद्युत कर्मियों को उच्च वेतनमान का लाभ दिया गया है। मुख्य अभियंता एम.जामुलकर द्वारा जारी आदेशानुसार परीक्षण सहायक श्रेणी-दो/तकनीशियन(वितरण) को 09 वर्षीय नियम के तहत उनके द्वितीय विकल्प पर परीक्षण सहायक श्रेणी-एक के पद का लाभ दिया गया है।

जिनमें सुमन लाल साहू, राकेश कुमार मोहरे, विजय कुमार साहू, किशोरी लाल चंद्राकर, हीराधर प्रसाद साहू, लिखन लाल देवांगन, राकेश सोनी, राकेश दुबे, रामानुज साहू, देव प्रसाद देवांगन, रजनीश ओबेराय, निशांत कुमार सोनी, अमित कुमार साहू, टीका राम साहू, अरविंद कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार साहू, सुरेन्द्र कुमार वैष्णव, अतुल कुमार डेविड, वाई. दामोदर राव, दुष्यंत कुमार साहू, गनेश्वर कुमार चंद्राकर, शेख मुख्तार, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, सखा राम साहू, गुरदीप सिंह, राजेश कुमार शर्मा, टी. दिल्ली रेड्डी, धनेश्वर प्रसाद चंद्राकर, लेखेश्वर साहू, नितीश कुमार देवांगन, महेश कुमार साहू, नरेन्द्र कुमार वर्मा, टेकेश कुमार सुकदेव, देव कुमार साहू, लोकेश्वर कुमार साहू, अरूण कुमार देशलहरे, विनोद कुमार साहू, आई. रमना राव, अरविंद कुमार वर्मा, देवीदीन शर्मा, छोटे लाल भगत, नेतराम यादव, बालमुकुन्द साहू, राजेश कुमार पाण्डे, झम्मन लाल देशमुख, कमल नारायण साहू, तारकेश्वर प्रसाद सिन्हा, बैद्यनाथ, परस राम डहरिया, ओमप्रकाश कुर्रे, प्रमोद कुमार साहू, चितेन्द्र कुमार साहू, उमेश कुमार वर्मा, मुकेश कुमार कुरेशिया, संतोष कुमार, भूपेन्द्र कुमार देवांगन, वीरेन्द्र कुमार भरतिया, राजेन्द्र कुमार साहू एवं जितेन्द्र कुमार सुकतेल शामिल हैं।

उक्त कर्मचारियों को उच्चमान वेतन प्रदाय किये जाने पर मुख्य अभियंता एम.जामुलकर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता एस.आर.बांधे, ए.के.गौराहा एवं तरुण कुमार ठाकुर तथा रीजन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पॉवर कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए उच्च वेतनमान से लाभान्वित कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की गई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...