कलेक्टर की खुशियों वाली दिवाली: परिवार संग बालिका गृह पहुंचे कलेक्टर डॉ. भुरे…अचानक कलेक्टर को बीच पाकर बालिकाओं के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज खम्हारडीह के बालिका गृह पहुँच वहाँ रहने वाली बालिकाओं के साथ दीवाली की ख़ुशियाँ बाँटी। कलेक्टर आज पत्नी डॉ रश्मि भुरे के साथ बालिका गृह पहुँचे। अचानक कलेक्टर को अपने बीच पाकर सभी 40 बालिकाओं के चेहरों पर आश्चर्य से भरी मुस्कान आ गई। सभी ने पूरे उत्साह से उनका स्वागत किया और दीवाली की शुभकामनाएँ दी।

कलेक्टर ने भी बालिका गृह की सभी बच्चियों को मिठाई बाँटी और उनके साथ दीवाली मनाई। उन्होंने दीवाली पर बालिका गृह की अच्छी सजावट के लिए सभी बालिकाओं की तारीफ़ भी की और उनका हौसला बढ़ाया । डॉ भुरे ने बालिकाओं से हालचाल पूछा और बालिका गृह में रहने- खाने के साथ उनकी पढ़ाई आदि व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चियों के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतज़ाम करने के निर्देश अधीक्षक को दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...