दुर्ग में गोवर्धन तिहार और गौठान दिवस धूमधाम से मनाया गया: मेयर धीरज बाकलीवाल ने गोवर्धन की पूजा अर्चना और शहर व प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की

दुर्ग। प्रदेश भर में गोवर्धन पूजा और देवारी तिहार धूम धाम से मनाया गया। हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी महापौर धीरज बाकलीवाल एवं राकेश शर्मा परिवार के साथ अपने निवास में गोवर्धन पूजा की और गायों को चांवल,जिमी कांदा, कोचई कुम्हड़ा का खिचड़ी का प्रसाद गौ माता को भोग लगाकर खिलाये,उसके बाद महापौर धीरज बाकलीवाल परिवार के सदस्यों के साथ गोवर्धन दिवस मनाने गौशाला पहुँचे।

शहर विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप आज पुलगांव स्थित गोकुल नगर गोठान में गोवर्धन पूजा के दिन महापौर धीरज बाकलीवाल ने गौठान के सदस्य एवं लेखा वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू के साथ गौ-माता की पूजा कर गौवंश को खिचड़ी खिलाई जाने की परंपरा को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

गोवर्धन पूजा गौठान दिवस का कार्यक्रम परम्परागत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ गोवर्धन की पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने शहर व प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया गया।महापौर ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित गौठान दिवस पर कहा कि छत्तीसगढ़ में दीपावली पश्चात गोवर्धन पूजा की मान्यता तथा परंपरा है।

उन्होंने लोगो को दीपावली और गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य शासन की योजना के अंतर्गत नरवा, गरुवा, घुरुवा के तहत गौठान का निर्माण किया गया है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस निर्णण से शहर एवं गांव की संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनके निर्णय को अनुकरणीय बताया। इस कार्यक्रम के मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उपअभियंता विनोद मांझी, डॉ वसीम शम्स,गौठान की संचालिका गायत्री धोटे,देवाशीष, सहित भारी संख्या में अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में ED की दबिश, पंडरी और रवि नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। शहर के पंडरी इलाके में ED की टीम...

बिलासपुर का युवक रूस में लापता, युद्ध में शामिल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी एक युवक के रूस में लापता होने का मामला सामने आया है। नौकरी की तलाश में...

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ससुर की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बहू...

छत्तीसगढ़ में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, दंतेवाड़ा...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में विद्यार्थियों के लिए एक दिन की छुट्टी...