युवक ने गिलास में रखकर फोड़ा पटाखा, गले में कांच का टुकड़ा लगने से राहगीर की मौत… उधर देसी पटाखे का पाइप और सरिया पेट में घुसा, युवक की मौत

बदायूँः उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र स्थित एक गांव में एक युवक ने गिलास में रखकर पटाखा फोड़ा जिससे गिलास फट गया और कांच का एक टुकड़ा एक राहगीर के गले में लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव मोरूबाला का है। सूत्रों ने बताया कि यहां सोमवार को दीपावाली की रात को गांव के ही धीरेंद्र ने गिलास में रखकर पटाखा फोड़ा। उन्होंने बताया कि पटाखा फटने के साथ ही गिलास भी फटकर टुकडे़-टुकडे़ हो गया।

उन्होंने बताया कि गिलास का एक टुकड़ा छिटक कर गांव के ही एक राहगीर छत्रपाल (38) के गले में लगा। उन्होंने बताया कि गिलास का टुकड़ा गले में लगते ही छत्रपाल के गले से खून निकलने लगा और वह वहीं गिर गया, यह देख आरोपी धीरेंद्र मौके से फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर छत्रपाल के परिजन वहां पहुंचे और छत्रपाल को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उन्होंने बताया कि घायल छत्रपाल ने अलीगढ़ ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान चंद्रपाल सिंह ने बताया कि गिलास में रखकर पटाखा फोड़ते समय गिलास का टुकड़ा गले में लगने से छत्रपाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में आरोपी धीरेंद्र के विरुद्ध मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।

देसी पटाखे का पाइप और सरिया पेट में घुसने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला बक्सरिया में दीपावली की रात देसी पटाखे की सरिया और पाइप फट कर एक युवक के पेट में घुसने से उसकी मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दीपावली पर फरीदपुर थानाक्षेत्र के बक्सरिया मोहल्ले में लोग पटाखे जला रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान 23 वर्षीय मदन मोहन लोहे के पाइप में गंधक पोटाश डालकर सरिया से दबाव देकर तेज आवाज का धमाका कर रहा था। उन्होंने बताया कि कई बार धमाका करने से पाइप गरम हो गया। उन्होंने बताया कि तेज आवाज के उत्साह में उसने पाइप में ज्यादा गंधक पोटाश मिलाकर सरिया ठोकी।

उन्होंने कहा कि ऐसा करते ही पाइप फट गया और सरिया टूट गई। उन्होंने बताया कि पाइप और सरिया के टुकड़े मदन के पेट में घुस गए और लहूलुहान युवक को तत्काल पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...