BSP दौरे पर SAIL के डायरेक्टर (टेक्नीकल): डायरेक्टर इंचार्ज दासगुप्ता के साथ अधिकारियों की बैठक ली… प्रोजेक्ट्स का किया निरीक्षण

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर (टेक्नीकल) ए के सिंह, 27 अक्टूबर, को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के दौरे पर भिलाई आये। उन्होंने संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता से भेंट की और संयंत्र में विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
आज 27 अक्टूबर, 2022 को सेल के डायरेक्टर (टेक्नीकल) ए के सिंह सुबह भिलाई निवास पहुंचे। भिलाई निवास में उनका स्वागत कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने किया। इस्पात भवन में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता के साथ बैठक की और सेट के अधिकारियों के साथ भी बैठक ली।

उन्होंने संयंत्र भ्रमण की शुरूआत सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर से प्रारंभ की। विस्तृत सुरक्षा ब्रीफिंग के बाद सेल के डायरेक्टर (टेक्नीकल) ए के सिंह ने भिलाई की मोडेक्स इकाइयों में इस्पात निर्माण कार्यों में विभिन्न गतिविधियों को देखा। उन्होंने कोक ओवन, ओर हैंडलिंग प्लांट, सिंटरिंग प्लांट्स तथा ब्लास्ट फर्नेसेस् का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) के सभागार में संयंत्र के अधिकारियों के साथ बैठक ली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...