छठ पर्व से पहले तालाबों की सफाई में जुटा भिलाई निगम: आयुक्त रोहित व्यास के साथ एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने किया तालाबों का निरीक्षण, सफाई के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने निर्देश

भिलाई। महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम भिलाई ने युद्धस्तर पर मोर्चा शुरू कर दिया है। विशेष रूप से अभियान चलाकर छठ की तैयारी शुरू कर दी है। तालाबों की सफाई से लेकर प्रकाश व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। निगम आयुक्त रोहित व्यास के साथ एमआईसी मेंबर व पार्षद रीता सिंह गेरा ने शहर के तालाबों का निरीक्षण किया।
आयुक्त रोहित व्यास ने छठ पर्व को देखते हुए तालाबों की व्यापक सफाई कराने के निर्देश सभी जोन के अधिकारियों को दिए है। निर्देश के परिपालन में युद्ध स्तर पर तालाबों की सफाई की जा रही है। आगामी पर्व को देखते हुए 15 दिन पूर्व से तालाबों के सफाई की कार्य योजना तैयार कर ली गई थी। जिसके मुताबिक जोन के स्वास्थ्य प्रभारी की अगुवाई में तालाब परिसर की सफाई के लिए सुबह से ही स्वच्छता कर्मचारी तालाबों में पहुंच कर सफाई का कार्य कर रहे हैं। एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने भी शहर के तालाबों को लेकर जरूरी सुझाव दिए हैं। मेयर नीरज पाल ने पहले ही अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में विशेष निर्देश दिए हैं।

तालाब के गंदगी को निकाला जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार तालाबों में जल शुद्धिकरण के लिए एलम इत्यादि का उपयोग किया जा रहा है। तालाबों में नीचे उतरने के लिए बनाए गए सीढ़ियों की सफाई की जा रही है ताकि पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। तालाबों की सफाई का जायजा लेने के लिए निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आज शहर के विभिन्न तालाब जहां छठ पर्व के लिए पूजा, अर्चना किया जाना है का निरीक्षण किया और जोन आयुक्त तथा स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आस्था के इस महापर्व के लिए महापौर नीरज पाल ने तालाब सफाई को लेकर इसके निर्देश अधिकारियों को पूर्व में भी दे दिए हैं। आयुक्त महोदय ने निरीक्षण के दौरान आगामी पर्व को देखते हुए जोन आयुक्तों को छठ पर्व से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...