दुर्ग-भिलाई के मेडिकल स्टोर्स में टीम की दबिश: एक सप्ताह के लिए 7 मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस सस्पेंड…दुर्ग के मेडिकल स्टोर का लाइसेंस ही रद्द, देखिए मेडिकल स्टोर्स की सूची

दुर्ग। जिले के 7 मेडिकल स्टोर का 3 से 10 दिवस के लिए किया गया निलंबन और भारत मेडिकल कसारिडीह का लाइसेंस निरस्त किया गया है। यह कार्यवाही स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों के अवैध रूप से क्रय विक्रय पर लगाम लगाने के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश में संपन्न हुई है।

इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और खाद्य एवं औषधि विभाग के उपसंचालक के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम का गठन किया गया। विगत दिनों से किए जा रहे निरीक्षण में 8 फर्मों द्वारा स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों का अवैध रूप से करें एवं विक्रय किया जाना पाया गया। जिन में अनियमितता की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्यवाही की गई। इनके अलावा भी चार प्रमुख फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

आज के दिन भी खुर्सीपार क्षेत्र में कुल 14 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया जिसमें 10 मेडिकल स्टोर बंद पाए गये व 04 मेडिकल स्टोर खुले पाए गये जिसमें सरदार मेडिकल व श्री राम मेडिकल स्टोर द्वारा औषधियों के क्रय विक्रय दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस की अनुशंसा की गई। इन कार्यवाही में क्षेत्र के पुलिस बल का भी सहयोग प्राप्त हुआ और प्रशासन ने इस प्रकार की लापरवाही के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्यवाही जारी रखे जाने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...