उधारी की रकम मांगी तो हत्या: दिवाली पर मांग लिया बकाया रुपए तो पत्थर से कुचल दिया सिर…मौसेरा भाई ही निकला हत्यारा, दुर्ग पुलिस ने किया खुलासा

उतई। दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक युवक की खून से सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। उतई क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट के निशान भी थे। युवक की लाश ग्राम धौराभाटा परसाही खदान में पड़ी मिला थी।

शुरुआती जाँच में युवक की हत्या की गई है ऐसा प्रतीत हो रहा था। दुर्ग पुलिस ने इस मर्डर केस को सुलझा लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरहसल उधारी रकम मांगने से परेशान युवक ने भाई को मौत के घाट उतारा दिया है।

ग्राम धौराभाठा परसाही खदान में हुए हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के दूर के मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि इतवारी चौक अंडा निवासी ईश्वर साहू 36 वर्ष गुरुवार से अपने घर से निकला था। इस दौरान योगेश कुमार साहू 23 वर्ष जिसका मूल निवास कोडार सकरी अर्जुंदा बालोद है।

योगेश भोपाल में टाइलस का काम करता है। योगेश मृतक से 15 हजार रुपए उधार लिया था। जिसके लिए मृतक लगातार तगादा करता था। परेशान होकर योगेश ने ईश्वर को हटाने का प्लान तैयार किया। प्लान के मुताबिक ईश्वर को गुरुवार की शाम जमकर शराब पिलाया और परसाही खदान के पास पड़े पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया।

घटना में ईश्वर की तुरंत मौत हो गई। मृतक के मोबाइल को सामने ही खेत पर आरोपी फेंक कर फरार हो गया। आरोपी योगेश साहू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उधारी रुपए के लिए लगातार मांगता था इससे परेशान हो गया था। इसलिए ईश्वर को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया। मृतक विवाहित है और उसके दो बच्चे भी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के...