श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने खोल दी सेक्टर-2 तालाब में सफाई व्यवस्था की पोल: अध्यक्ष मनीष पांडेय बोले-अभी तक साफ नहीं हुआ कुुंड…निगम प्रशासन से की बेहतर सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

-सेक्टर 2 छठ तालाब में साफ पानी, सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाने स्थानीय विधायक एवं निगम प्रशासन से की मांग
-श्रीराम जन्मोत्सव समिति, युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने किया सेक्टर 2 तालाब का निरीक्षण

भिलाई। भगवान सूर्य के उपासना के महापर्व छठ पर्व की नहाय-खाय के साथ ही आज से शुरूआत हो गई। जिसके लिए इस्पात नगरी के सभी तालाबों में तैयारियां भी अंतिम चरण पर है। इसी क्रम में आज तालाब में तैयारियों का जायजा लेने श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय सेक्टर 2 छठ तालाब पहुंचे।

इस दौरान तालाब में उन्होंने श्रद्धालुओं के आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही तालाब में स्वच्छ पानी, सफाई व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने की मांग की।

पाण्डेय ने बताया कि नहाय-खाय के साथ ही आज से छठ महापर्व की शुरूआत हो चुकी है। इस्पात नगरी जो कि लघु भारत का स्वरूप है, यहां पर इस महापर्व को बहुत ही हर्षोल्लास के मनाया जाता है।

भिलाई के विभिन्न तालाबों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटकर भगवान सूर्य की उपासना करते हैं। उन्होंने बताया कि छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आज सेक्टर-2 तालाब पहुंचा, जहां पूरे छठ घाट का निरीक्षण किया।

पाण्डेय ने बताया कि यहां तालाब में गंदगी के साथ ही कुंड का पानी भी काफी गंदा है। इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर तालाब में साफ पानी, सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त किये जाने की मांग की।

इस दौरान प्रशांत पाण्डेय, रिंकू साहू, जे. श्रीनिवास राव, अशोक यादव, कामिल राबर्ट, रोहित तिवारी, विशाल सिंह, हरीश यादव, सागर शुक्ला, आशीष अग्रवाल, रविन्द्र राउल, गजेंद्र यादव, कन्हैया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...