खुर्सीपार-कैंप के तालाबों में पहुंचकर दया सिंह ने की पूजा और व्रत रखने वाली महिलाओं को दी बधाई…तस्वीरों में देखिए ये उत्साह

भिलाई। छठ पर्व का आज तीसरा दिन है। भाजपा पार्षद दया सिंह ने छठ पर्व के अवसर पर खुर्सीपार-कैंप के अलग-अलग तालाबों का दौरा कर छठ व्रत रखने वाली माता और बहनों को शुभकामनाएं दी।

दया सिंह कम से कम 10 से ज्यादा तालाबों का दौरा कर छठ की शुभकामनाएं दी और मां छठी मैया से शहर की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

दया सिंह ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ की भव्यता लगातार बढ़ती जा रही है।आस्था के इस महापर्व के कुंभ में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

दया सिंह ने कहा कि शहर समेत प्रदेश की खुशहाली के लिए छठी मैया से आशीर्वाद मांगा है। दया सिंह ने बताया कि शहर के तालाबों की सफाई को लेकर कल अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था।

उसके बाद सफाई व्यवस्था पर नगर निगम की टीम ने ध्यान दिया। आने वाले समय में छठ महापर्व की भव्यता और भी ज्यादा देखने को मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...