CG के बर्थडे में दुर्ग जिला अस्पताल में 39 बच्चों का हुआ बर्थ: DH में गूंजी किलकारियां…स्त्री रोग विभाग की HOD डॉ ममता पांडे बोली- आमतौर पर एक दिन में 15 से 18 बच्चों का होता है जन्म, डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम की मेहनत से हुआ संभव

दुर्ग। आज छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव की धूम है। इस शुभ घड़ी में दुर्ग के जिला अस्पताल में एक साथ बहुत से बच्चों की किलकारियां गूंजी है। बता दे यहां एक दिन में कुल 39 नवजात बच्चों की डिलीवरी हुई । इनमें 17 मेल चाइल्ड और 22 फीमेल चाइल्ड है। आमतौर पर जिला अस्पताल में हर दिन 15 से 18 डिलीवरी होती है लेकिन संयोगवश कल सुबह 8:00 बजे से आज सुबह 8:00 बजे तक इन बच्चों की किलकारियां गूंजी। इनमें से 22 डिलीवरी सीजेरियन पद्धति से हुई है।

अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ ममता पांडे ने बताया कि जिला अस्पताल में हर दिन 15 से 18 डिलीवरी होती है लेकिन संयोगवश आज कुछ ज्यादा डिलीवरी हुई। इसके लिए डॉ उज्ज्वला देवांगन, डॉ बीआर साहू, डॉ स्मिता की टीम ने जिसके लिए कड़ी मेहनत की। इसके साथ ही डॉक्टर संजय वालवेन्द्रे, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ बसंत चौरसिया, डॉ पूजा पटेल की टीम का भी खास योगदान रहा। साथ ही डॉ राखी, डॉ रिम्पल के साथ मेडिकल स्टाफ कीर्ति, ललित ने भी सहयोग किया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ वाय के शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में आम दिनों में 15 के आसपास डिलीवरी होती है इनमें आधी डिलीवरी आमतौर पर सीजेरियन होती है। संख्या अधिक होने की स्थिति में भी हमारे पास पर्याप्त मेन पावर और आवश्यक उपकरण मौजूद है।

कभी-कभी छुट्टियों की वजह से काफी रश जिला अस्पताल में हो जाता है लेकिन अस्पताल की टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपना काम करती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव को लेकर बहुत अच्छा काम हो रहा है इसके लिए कड़ी मेहनत मेडिकल स्टाफ द्वारा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...