फांसी पर लटकी मिली लाश: दुर्ग मे घर से तीन दिनों से लापता था युवक…खंडहर में फंदे पर झूलती हुई मिली उसकी डेड बॉडी…इलाके में मची सनसनी; पुलिस जाँच में जुटी

दुर्ग। घर से तीन दिनों से युवक लापता था। अब उसकी लाश फांसी पर झूलती हुई मिली है। जानकारी मिलते ही भिलाई-3 पुलिस मौके पर पहुची। युवक की शिनाख्त कर डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि चरोदा निवासी गुरविंदर सिंग (22 वर्ष) अपने घर से तीन दिन पहले से लापता था। मंगलवार को इंदिरा नगर चरोदा स्थित खंडहर मकान में युवक की लाश फांसी पर झूलती हुई मिली।

लाश को देख आसपास के लोगो ने भिलाई-3 पुलिस को सूचना दी। भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टि आत्महत्या लग रहा है। पोस्ट मॉर्टेम के बाद ही इसमें कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। मृतक का शव देख परिजन रोते बिलखते रहे। मामले का पता चलते ही आसपास के लोगो की खासी भीड़ उमड़ गई थी। लापता होने के बाद युवक कैसे इस खंडहर मकान में पहुचा इन सब बातों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...