भिलाई में ख़राब सडकों से मिलेगा जल्द छुटकारा: MLA देवेंद्र और मेयर नीरज ने पूजा कर शुरू कराया सड़कों का रिपेयर-मेंटेनेंस कार्य…तेजी से होगा काम; CM भूपेश ने दिए थे निर्देश

भिलाई। भिलाई की बदहाल सड़कें जल्द ही चकाचक होंगी। जिसके लिए भिलाई की कई सड़कों में मरम्मत एवं संधारण का कार्य शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर भिलाई निगम तत्परता से इस पर अमल कर रहा है। सड़कों को सुधारने की दिशा में मिले निर्देश के बाद से भिलाई की सड़कों का संधारण एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है। भिलाई की कई सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने खुर्सीपार के सुभाष चौक में पूजा अर्चना कर कार्य को शुरू कराया।

इस दौरान निगमायुक्त रोहित व्यास विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने सड़कों की सुधार की दिशा में गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए तेज गति से कार्य कराने अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए। अब हिचकोले खाते हुए गड्ढों से राहगीरों को निजात मिलेगा, भिलाई की बहुत सी सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। प्रारंभिक रूप से सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए भिलाई के सात प्रमुख सड़कों का चयन किया गया है, जिसकी शुरुआत आज हुई है।

सड़कों के संधारण एवं मरम्मत की दिशा में भिलाई निगम ने त्वरित कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। विगत दिन ही महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सड़क मरम्मत एवं संधारण के कार्य का निरीक्षण किया था। सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सड़कों को ठीक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सड़कों को सुधारने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा। बारिश की वजह से कई सड़कों के कार्य अधूरे रह गए थे उन्हें भी पूर्ण किया जाएगा।

सड़कों को ठीक करने के लिए निगम प्रशासन गंभीर है और इस दिशा में निगम कार्य कर रहा है। सड़कों के गड्ढे को भरने के लिए निगम ने सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया था, जिसके बाद से अधिकतम संसाधनों के माध्यम से सड़क रिपेयर का काम किया जा रहा है। आज विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने खुर्सीपार क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कई स्थानों का निरीक्षण भी किया।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान, सुभाष चौक स्थित मैदान, नवीन कॉलेज भवन स्थित मैदान, मदर्स मार्केट, आईटीआई खेल मैदान, डबरा पारा स्थित स्टेडियम तथा गौतम नगर स्थित परिसर का निरीक्षण करते हुए इसके विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने पर चर्चा की गई। इस दौरान अपर अशोक द्विवेदी, खुर्सीपार के जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि डी.कॉम राजू, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल, पार्षद एम. लक्ष्मी गोपाल, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर एवं चंद्रकांत साहू आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...