भिलाई नगर निगम की आल राउंड कारवाही: शहर में 100 से अधिक स्थानों पर अवैध होर्डिंग और पोस्टर को हटाया…गंदगी फैलाने वालों से वसूला गया जुर्माना…अतिक्रमण करने वाले दुकान संचालकों को दी गई हिदायत

भिलाई। भिलाई निगम ने आज बड़ी और आल राउंड कार्रवाई की है। शहर के सभी अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर को निकालने निगम द्वारा आज दिनभर अभियान चलाया गया है। 100 से अधिक स्थानों से अवैध पोस्टर एवं होर्डिंग को हटाकर जब्ती बनाया गया। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों से तथा सड़क बाधा करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया गया। निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर आज सभी जोन क्षेत्र में अवैध होर्डिंग एवं अवैध पोस्टर को हटाने की कार्यवाही सुबह से अभियान चलाकर की गई।

कई स्थानों पर दुकानदारों के द्वारा अतिरिक्त रूप से शेड बढ़ाकर दुकान संचालित करने पर उन्हें अपने दायरे में ही दुकान संचालित करने हिदायत दी गई। ऐसे लोगों को नोटिस भी जारी किया जाएगा तथा सूचना भी दी जा रही है। नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आज गंदगी फैलाने एवं सड़क बाधा इत्यादि को लेकर 20850 रुपए जुर्माना विभिन्न स्थानों से वसूल किया गया।

प्रारंभिक तौर पर नेशनल हाईवे और भिलाई की प्रमुख सड़कों से अवैध पोस्टर एवं अवैध होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में सार्वजनिक एवं शासकीय स्थानों का भी निरीक्षण कर हटाने की कार्रवाई की जा रही है। आवागमन में सुविधा बनाने तथा शहर सौंदर्यीकरण के लिए अवैध होर्डिंग आदि को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

कई स्थानों पर यह सड़क बाधा का भी कारण बन रहे हैं तथा नाली सफाई को भी प्रभावित करते हैं। आज भिलाई निगम ने एक साथ सभी प्रमुख स्थानों पर बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान जोन आयुक्त एवं सहायक राजस्व अधिकारी की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...