तालाब में मिला युवक का शव: SDRF की टीम ने डीप डाइविंग कर ढूंढी डेड बॉडी…दुर्ग पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच के बाद मामले का खुलासा करेगी

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना अंतर्गत ग्राम खेदामारा में तालाब में युवक की डूबने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हो गई।

एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में खोजबीन चालू की और युवक की डेड बॉडी बरामद की। जानकारी के अनुसार मृतक विकास यादव पिता कुमार यादव उम्र 20 वर्ष की डेड बॉडी को SDRF की टीम ने तालाब में डीप डाइविंग कर ढूंढा एवं बहार निकाला और आगे की कार्रवाई हेतु शव को जामुल पुलिस के हवाले किया गया।

खबर लिखने तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है की युवक का तालाब में डूबना महज एक हादसा था या आत्महत्या या फिर उसकी हत्या की गई है। पुलिस अपनी जांच के बाद मामले का आगे खुलासा करेगी।

जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी आपदा अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह और एस.डी.आर.एफ की दल ने डेड बॉडी को तालाब से रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ टीम में हवलदार रूपराम टंडन, राजकुमार यादव, राजेश यादव, ओंकार, राजू महानंद, दिलीप कुमार, शकील खान शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...