खुर्सीपार के लिए भिलाई निगम का प्लान: बैकलाइन में सीवरेज लाइन को किया जाएगा बेहतर… भोपाल से भिलाई पहुंचे सीवरेज के एक्सपर्ट

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र के बैक लाइन में सफाई व्यवस्था, सीवरेज लाइन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। इसके लिए आज महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त रोहित व्यास एवं बीएसपी के अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन मिलिंद गदरे ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर बीएसपी क्वार्टर के पीछे का जायजा लिया, इस दौरान भोपाल से आए हुए सीवरेज एक्सपर्ट मोहित शर्मा की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

खुर्सीपार क्षेत्र के क्रांति मार्केट, शास्त्री नगर एवं सुभाष मार्केट में बने बीएसपी क्वार्टर के बैकलाइन की स्थिति देखी गई। बारिश के दिनों में बैकलाइन में ओवर फ्लो की स्थिति निर्मित होने की संभावना बढ़ जाती है और पानी निकासी में भी दिक्कतें होती है, इन सभी समस्याओं के मद्देनजर आज संयुक्त निरीक्षण किया गया। हालाकि कुछ स्थानों पर बैक लाइन की सफाई की शुरुआत बीएसपी ने की है। सफाई को लेकर निगम एवं बीएसपी के अधिकारियों ने बीएसपी क्वार्टर के पीछे की स्थिति का अवलोकन किया।

सफाई के साथ ही सीवरेज लाइन को बेहतर बनाने की कार्य योजना तैयार करने तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी निकासी कर पहुंचाने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन तथा बैकलाइन के सौंदर्यीकरण पर ध्यान देते हुए कार्य योजना तैयार किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि विधायक देवेंद्र यादव ने हाल ही में खुर्सीपार क्षेत्र में भेंट मुलाकात के दौरान सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने के लिए बेहतर प्लान तैयार करने महापौर व निगम के अधिकारियों से चर्चा की थी। जिस पर आज संयुक्त निरीक्षण किया गया। स्थानीय पार्षदों ने बीएसपी के अधिकारियों को बैक लाइन की स्थितियों से अवगत कराया।

सड़कों के मरम्मत एवं संधारण की दिशा में निगम युद्ध स्तर पर काम कर रहा है आज इसके काम का प्रोग्रेस महापौर व आयुक्त ने देखा तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि डी.कॉम. राजू, पार्षद एम. लक्ष्मी गोपाल व के जगदीश कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े तथा बीएसपी के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सामान्य वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी...

छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। समुद्र में बढ़ती हलचल और तेजी से बदल...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर बलौदाबाजार जिले के दरचुरा...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...