रेलवे ठेके में गड़बड़ी, BJP मंडल का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार: दुर्ग और बालोद में की थी सप्लाई…EOW ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। भाजपा नेता को EOW ने गिरफ्तार किया है। रेलवे ठेके में गड़बड़ी के मामले में पार्टी ने भाजपा नेता प्रियंक सोनि को गिरफ्तार किया है। प्रियंक भाजपा नेता के साथ-साथ कारोबारी भी है। ब्राह्मणपारा के रहने वाले प्रियंक सोनी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां ट्रांजिट रिमांड पर भाजपा नेता को मुंबई ले जाया गया। प्रियंक सोनी की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के अंदर बाहर हड़कंप है।

प्रियंक सोनी राजनादगांव भाजपा के दक्षिण मंडल का कोषाध्यक्ष है। इधर, पार्टी ने गिरफ्तारी के बाद जिलाध्यक्ष रमेश पटेल ने प्रियंक सोनी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ठेके में काम करने वाले प्रियंक ने बालाघाट के रेलवे ठेकेदारों के जरिये काम किया था। इस मामले में गड़बड़ी की शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने एक्शन लिया है। प्रियंक ने रेलवे ठेके में दुर्ग और बालोद में समान की सप्लाई की थी। इसके एवज में 65 लाख का भुगतान किया गया था।

रेलवे ठेके में गड़बड़ी की जांच ईओडबल्यू ने की है। इसी क्रम में मुंबई से आयी टीम ने प्रियंक से आकर पूछताछ की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। ईओडबल्यू ने बैंक खाते को भी सीज कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...