भिलाई में ओवरब्रिज के नीचे शानदार पार्किंग: मेयर नीरज ने अधिकारियों संग किया विजिट…आखिर चारों फ्लाईओवर के नीचे क्या-कुछ बनेगा, सामने आ गया पूरा प्लान

भिलाई। भिलाई की सीमा क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन करने आज महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ पूरे हाईवे का निरीक्षण किया। महापौर एवं निगम आयुक्त ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को कहा कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम तेज गति से गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया जाए, इसके लिए संसाधनों को भी बढ़ाकर कार्य करने कहा गया। नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा, साथ ही आकर्षक लैंडस्कैपिंग भी होगी जिससे शहर की रौनकता भी बढ़ेगी।

इसके लिए और बेहतर प्लान तैयार करने के निर्देश आयुक्त ने दिए। पार्किंग स्थल पर प्रवेश एवं निकासी का भी ध्यान रखा जाएगा, पार्किंग स्पेस पर भी चर्चा की गई। पावर हाउस मार्केट एवं चंद्रा मौर्या चौक जैसे अन्य प्रमुख स्थानों पर बढ़ते ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा। सड़कों पर धूल और मिट्टी के गुब्बार से निजात दिलाने के लिए हाईवे में बचे हुए सड़कों के मरम्मत एवं संधारण को शीघ्र करते हुए, जीआई शीट हटाकर पूरे मलबा को हटाने के निर्देश इस दौरान नेशनल हाईवे के अधिकारियों को दिए गए।

नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने बताया कि इसका काम प्रारंभ कर दिया गया है। इस पर तेज गति से काम करने आयुक्त ने कहा। बंद पड़े टोल नाका पर भी चर्चा की गई, इसके साथ ही सड़कों के किनारे पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। महापौर एवं आयुक्त ने कहा कि ड्रेन का निर्माण ऐसा हो कि पानी निकासी आसानी से हो जाए तथा बस्तियों में पानी घुसने की नौबत न आए।

नेशनल हाईवे के डिवाइडर में आकर्षक पौधे रोपित किए जाने के लिए इसकी विस्तृत कार्य योजना एनएच के अधिकारियों के द्वारा बनाई जाएगी, इसके बाद इस पर शीघ्रता से अमल किया जाएगा। नेशनल हाईवे के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए भी अधिकारियों के द्वारा और बेहतर प्लान तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने भिलाई में निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे के द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए थे।

आज महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भिलाई निगम की सीमा डबरा पारा चौक से लेकर नेहरू नगर चौक तक का जायजा लेकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कार्य करने कहा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, नेशनल हाईवे के एसडीओ गोविंद अहिरवार, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...