छत्तीसगढ़िया वाद के खिलाफ बयान देने वाले BJP सह-प्रभारी नितिन नवीन का फूंका पुतला…दुर्ग ग्रामीण में युवाओं का दिखा गुस्सा, अध्यक्ष अजीत यादव बोले-बर्दाश्त नहीं करेंगे छत्तीसगढ़ियावाद के खिलाफ बयान

भिलाई। छत्तीसगढ़ियावाद को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। छत्तीसगढ़ियावाद के खिलाफ बयान देने वाले भाजपा के सह-प्रभारी नितिन नवीन के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन हुआ। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में भी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के युवाओं ने नितिन नवीन के खिलाफ पुतला फूंका। उससे पहले जमकर नारेबाजी की गई। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और एल्डरमेन अजीत यादव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति अनावरण और छत्तीसगढ़ियावाद के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के सह-प्रभारी नितिन नवीन द्वारा अपमानजनक बयान दिया गया। जिसके विरोध में युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में डीपीएस चौक रिसाली में पुतला फूंका गया।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पलक वर्मा , सहप्रभारी राष्ट्रीय सचिव इक़बाल गरेवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के सह-प्रभारी नितिन नवीन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति अनावरण एवं छत्तीसगढ़ियावाद के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष उबारन टंडन , शुभम वर्मा , महासचिव राहुल ताम्रकार , टीम अजीत यादव के कट्टर समर्थक अमित सिंह करन, अलताब, राहुल ,ललित साहू लोकेन्द्र मंडावी के साथ युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा जयंती महानंद , महासचिव, युकां , दुर्ग ग्रामीण विधानसभा चंद्रकांत कोरे, महामंत्री , ब्लॉक कांग्रेस, रिसाली समेत अन्य मौजूद रहें।
अजीत यादव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियावाद के खिलाफ बयानबाजी ठीक नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ BJP में रणनीति पर महामंथन : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में दो दिनों तक चले संगठनात्मक बैठकों के दौर के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं...

दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सामान्य वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी...

छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। समुद्र में बढ़ती हलचल और तेजी से बदल...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर बलौदाबाजार जिले के दरचुरा...