MLA अरुण वोरा का AICC के नव नियक्त पदाधिकारियों से मिलने का दौर जारी: दिल्ली प्रवास में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बाद कोषाध्यक्ष पवन बंसल से की मुलाकात…छत्तीसगढ़ सरकार की बताई उपलब्धियां, पिता मोतीलाल वोरा को याद कर हुए भावुक

नई दिल्ली, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर विधानसभ क्षेत्र के सीनियर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा दिल्ली प्रवास पर हैं। आज उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल से सौजन्य मुलाकात की। इसके पूर्व वोरा ने गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात कर राज्य सरकार की अनेक उपलब्धियां बताते हुए संगठनात्मक चर्चा की थी।

वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की श्रृंखला में वोरा ने विधायक वोरा के लिए एआईसीसी की यह मुलाकात भावनात्मक रही लगभग 18 वर्षों तक जिस कार्यालय में दिग्गज कांग्रेसी एवं अरुण वोरा के पिता मोतीलाल वोरा ने कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था वहां पहुंचने पर वोरा भावुक हो गए।

पवन बंसल से हुई लंबी चर्चा में प्रदेश सरकार एवं संगठन के क्रियाकलापों के अलावा पारिवारिक चर्चा भी हुई, जिस दौरान बंसल ने मोतीलाल वोरा को याद किया। गौरतलब है कि वोरा इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं एवं लगातार वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं उन्होंने बताया कि जल्द ही वे छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव पी एल पुनिया, मुकुल वासनिक एवं के सी वेणुगोपाल से भी मुलाकात करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...