छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार: बिल पास कराने के एवज में ले रहा था रिश्वत…ACB ने रंगे हाथ दबोचा

जनपद पंचायत सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया को 20 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। गरियाबंद के जनपद पंचायत सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया को 20 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बोरवेल का बिल पास कराने के बदले में अफसर ने रिश्वत मांगी थी। ACB की टीम ने आज कार्यालयीन समय में गरियाबंद पहुंच एक्शन लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में जनपद पंचायत के सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया ने 20 हजार रुपए घूस की मांग की थी। ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों पैसा लेते दबोचा है। कार्यवाही अभी जारी है। जनपद सदस्य सफीक खान ने इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...