रोप लाइट से जगमगाया ट्विनसिटी भिलाई की सड़कें: रात में दिखने लगा आकर्षक नजारा, राहगीरों की राह भी हुई आसान

भिलाई। ट्विन सिटी भिलाई के सड़कों पर आवाजाही करने वालों को एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत कई सड़कें अब रोप लाइट से जगमगा रही है। सूरज ढलने के बाद रात्रि में यह लाइट चालू हो जाती है। पोल में रोप लाइट लगाया गया है, जिससे गुजरने वाले राहगीरों को एक अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सफेद रोशनी से राहगीरों को आवाजाही में भी आसानी हो रही है साथ ही सड़कों की सुंदरता में भी चार चांद लग गए हैं।

महापौर नीरज पाल के प्रयासों से वैशाली नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख सड़कों का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। नेशनल हाईवे से शहर की ओर जाने वाले अधिकतर सड़कों को इसमें शामिल किया गया है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर निगम आयुक्त ने तत्परता से काम किया है इसी कड़ी में निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निरीक्षण के दौरान आकर्षक रोप लाइट लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे, अब भिलाई की सड़कें इससे रौशन हो रही है।

इसी तारतम्य में नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल चौक तक के पोल में रोप लाइट लगाई गई है, यही नहीं कैंप क्षेत्र के 18 नंबर रोड में भी रोप लाइट अपनी चमक दिखा रहा है, लाइट लगाने का काम अन्य सड़कों में भी किया जा रहा है। यदि प्रमुख सड़कों की बात करें तो, नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल चौक, सुपेला चौक से राजेंद्र प्रसाद चौक, कर्मा चौक से भगवा मंदिर चौक, दर्शन मंदिर रोड, आईटीआई से गौतम नगर, खुर्सीपार गेट से श्रीराम चौक, जोन तीन गेट से अशरफी मस्जिद रोड, बसंत टॉकीज से जलेबी चौक होते हुए सुभाष चौक, राधिका नगर टोल प्लाजा से राधिका नगर चौक, टोल प्लाजा से कोसा नाला रोड की सड़को के सौंदर्यीकरण व विकास की कार्ययोजना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर के जिओन बार में आधी रात बवाल :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के आश्रम तिराहे स्थित जिओन बार में छत्तीसगढ़ी गाना बजाने को लेकर देर रात विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला...

बलरामपुर में टमाटर से भरी पिकअप पलटी : सड़क...

बलरामपुर। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-343 पर टमाटर से लदी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधौरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित हुई पिकअप...

दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सामान्य वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी...

छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। समुद्र में बढ़ती हलचल और तेजी से बदल...