प्रकाश पर्व की नगर कीर्तन रैली में शामिल हुए यूथ कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा; कहा- सिख समाज के इस महान पर्व में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात

दुर्ग। सिख समाज के सबसे बड़े पर्व माने जाने वाले गुरुनानक देव जी 553 वें प्रकाश पर्व की नगर कीर्तन रैली में युवा कांग्रेस के निर्वाचित यूथ कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के पुत्र संदीप वोरा शामिल हुए।

सिख समाज एवं गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने जहां उन्हें पारम्परिक पग पहनाई। जगह-जगह नगर कीर्तन रैली का स्वागत एवं पुष्प वर्षा की गई।

इस दौरान संदीप ने कहा कि सिख समाज के इस महान पर्व एवं आयोजन में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। हमेशा से ही सिख समाज को त्याग, बलिदान, बहादुरी एवं समाज सेवा के लिए जाना जाता है।

गौरतलब है कि विधायक वोरा इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। जिनके प्रतिनिधि के रूप में संदीप ने नगर कीर्तन रैली का स्वागत किया, हालांकि देर शाम दिल्ली से लौटने के बाद वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा भी कीर्तन में शामिल होकर संगत का अभिनंदन करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...