ये तो गजब हो गया भैया: कर्नाटक के TET एग्जाम के हॉल टिकट पर सनी लियोन की छपी ऐसी तस्वीर…देखकर सब हैरान…अफसर ने कहीं ये बात…Photo तेज़ी से हो रहा है वायरल; आपने देखी की नही?

बेंगलुरु। कर्नाटक में TET एग्जाम के एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी के बजाए पूर्व एडल्ट स्टार सनी लियोन की तस्वीर छप गई। जिससे वहां मौजूद लोग हैरान और परेशां हो गए। कुछ देर बाद ही एडमिट कार्ड की तस्वीरें तेज़ी से इंटरनेट में वायरल होने लग गई और ममले ने तूल पकड़ लिया। ये बात सुनकर आप भी जरूर शॉक हो गए होंगे। सोच रहे होंगे एडमिट कार्ड में सनी लियोन की तस्वीर। अब यहे मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ और यूजर्स जमकर इस पर मज़े ले रहे हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला?
ये अजीब मामला कर्नाटक का है। जहां शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एक छात्रा उस वक्त हैरान रह गई, जब उसने एडमिट कार्ड पर अपनी तस्वीर के बदले सनी लियोन की तस्वीर छपी देखी। उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर ऐसे कैसे हो गया? कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने ट्विटर पर इस मामले को शेयर किया है।

उन्होंने लिखा कि राज्य के शिक्षा विभाग ने उम्मीदवार के बजाय हॉल टिकट पर पूर्व एडल्ट स्टार की तस्वीर छाप दी। उन्होंने इस मामले पर चुटकी लेते हुए लिखा कि हम उस पार्टी से आखिर उम्मीद भी क्या कर सकते हैं, जिनके नेताओं ने विधानसभा के अंदर गंदी फिल्में देखी हो। बीआर नायडू ने कैंडिटेड के प्रवेश पत्र की तस्वीर भी शेयर की है।

अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। कुछ लोग जहां इस पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ हैरानी भी जता रहे हैं। इधर, बवाल मचने पर कार्यालय ने एक बयान जारी किया है। बीसी नागेश ने कहा कि हर उम्मीदवार को एक फोटो अपलोड करनी होती है। सिस्टम जो भी फोटो फाइल में अटैच करता है वह उसे लेता है।

हमने इस मामले में उम्मदीवार से पूछताछ भी की और कहा कि आपने सनी लियोन की फोटो लगाई हैं। जिस पर उम्मीदवार ने कहा कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी अपलोड की। वहीं, कर्नाटक शिक्षा विभाग ने कहा है कि वह एक जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करेगा। लेकिन, इस मामले से बवाल मच गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...