GOOD NEWS: चंदूलाल मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने का रास्ता साफ… MBBS के लिए 150 सीटें मंजूर, NMC ने दी हरी झंडी…2017 के बाद चंदूलाल चंद्राकर में फिर से होंगे दाखिले

भिलाई। गुड न्यूज है चंदूलाल मेडिकल कॉलेज को लेकर। राज्य सरकार अधिग्रहित किए गए कॉलेज में इस वर्ष दाखिले होंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन ने 150 सीट के लिए मंजूरी दी है। यानि कि 150 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 9 हो जाएगी। महासमुंद में भी इसी सत्र से मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी। प्रदेश में 3 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी मिली थी।

2021 में कांकेर को एनएमसी (National Medical Commission) से मान्यता मिली थी। इस बार महासमुंद मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिली है। 2017 के बाद से चंदूलाल मेडिकल कॉलेज के बुरे दिन शुरू हुए। उसके बाद से दाखिला नहीं हुआ। अब दाखिला होने वाला है। IMA के प्रेसिडेंट डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि, ये बड़ी खुशी की बात है। इसके लिए लगातार सभी प्रयासरत थे।

बता दें कि भूपेश बघेल सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में 2 साल पहले कांकेर, महासमुंद व कोरबा जिले में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी मिली थी। इसके बाद तीनों ही जिलों में मेडिकल कॉलेज की तैयारी शुरू हुई।

पिछले साल एनएमसी के निरीक्षण के बाद कांकेर जिले में मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिली, लेकिन महासमुंद और कोरबा को तकनीकी खामियों और नार्म्स पूरा नहीं कर पाने की वजह से अनुमति नहीं मिल सकी थी। पिछले साल प्रदेश सरकार ने दुर्ग जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण भी किया है। जिसे मंजूरी मिल गई है।

NMC ने दो महीने पहले किया था निरीक्षण
इस बार मान्यता की दौड़ में महासमुंद व कोरबा मेडिकल कॉलेज थे। करीब 2 महीने पहले एनएमसी ने दोनों कॉलेज का एक ही दिन वर्चुअल निरीक्षण किया था। उसके बाद फाइनल रिपोर्ट का इंतजार था। शुक्रवार को एनएमसी ने एक रिपार्ट जारी की है, जिसमें महासमुंद मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 100 सीट के चिकित्सा शिक्षा की मान्यता दी गई है।

प्रदेश में शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी होने से मेडिकल की शिक्षा के साथ ही मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी मिल सकेगा।

छत्तीसगढ़ में अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 9 हो जाएगी। 7 मेडिकल कॉलेजों में पहले ही एमबीबीएस की पढ़ाई चल रही है। पिछले साल दुर्ग के एक निजी मेडिकल कॉलेज का सरकार ने अधिग्रहण किया है। रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, कांकेर, दुर्ग में एमबीबीएस की पढ़ाई कराई जा रही है। इसमें अब महासमुंद मेडिकल कॉलेज भी शामिल हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...