सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं तो सावधान…नगर निगम भिलाई चला रहा अभियान, पहले दिन चलाए तवेरा, ऑटो और जीप को JCB से उठा दिया, अभियान की तस्वीरें देख लीजिए

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई एवं यातायात पुलिस विभाग के द्वारा आज फिर से बेतरतीब खड़े रखे हुए वाहनों को हटाने का अभियान चलाया गया। इसके लिए निगम एवं यातायात पुलिस विभाग की टीम अपने विभिन्न संसाधनों के साथ ट्रेफिक क्लियर कराने पहुंचे। वाहनों को हटाने के साथ ही वाहन मालिकों पर जुर्माना की कार्रवाई भी की गई तथा दोबारा वाहनों को खड़े नहीं करने की समझाइश दी गई। प्रारंभिक चरणों के तहत नेशनल हाईवे के सड़कों के दोनों किनारों से वाहनों को हटाने का अभियान चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि बेतरतीब एवं कंडम वाहनों को सड़कों के किनारे से हटाने निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया है, इसी तारतम्य में भिलाई के सड़कों के किनारे से लंबे समय से रखे हुए तथा कंडम वाहनों को हटाने का काम किया जा रहा है।

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा ट्रैफिक क्लियर करने के उद्देश्य से ताकि राहगीरों का आवागमन सुगम हो इसका प्रयास किया जा रहा है। कहीं भी वाहनों को सड़कों के किनारे खड़े करने वालों को नोटिस/सूचना भी दी जा रही है, फिर भी नहीं मानने वाले वाहन मालिको के वाहनों को हटाते हुए जुर्माना लगाया जा रहा है।

आज कई सारे कबाड़ वाहनों तथा छोटे-बड़े वाहनों को हटाया गया इसके साथ ही 11500 रुपए जुर्माना की कार्रवाई भी की गई। आज के संयुक्त अभियान के माध्यम से संजय नगर सुपेला से चंद्रा मौर्या चौक तक के दोनों ओर की सड़कों के किनारों से वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...