भिलाई में SBI बैंक के सामने डेढ़ लाख की उठाई गिरी: गाड़ी के डिक्की से डेढ़ लाख हो गया पार…जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। भिलाई में उठाईगिरी का मामला सामने आया है। शहर में लगातार ऐसे वारदात हो रहे है। भिलाई-3 स्थित एसबीआई बैंक के सामने अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी के डिक्की से 1.50 लाख रुपए पार कर दिया है।

वारदात की सुचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस और सीएसपी छावनी मौके पर पहुंचे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरोदा निवासी ए पवन कुमार एसबीआई बैंक पदुम नगर भिलाई-3 वाहन से आया हुआ था।

बैंक से रुपए निकालकर उसने अपने गाड़ी की डिक्की में डेढ़ लाख रुपए रखा। अचानक डिक्की से रुपए गायब हो गए। पीड़ित द्वारा आसपास खोजबीन करने के बाद कोई जानकारी नहीं मिलने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर सीएसपी प्रभात कुमार, टीआई मनीष कुमार शर्मा पहुंचे थे। बैंक समेत आसपास में लगे CCTV कैमरे को पुलिस खंगाल रही है। इसके अलावा बैंक के आसापास मंडरा रहे संदिग्धों से पूछताछ भी किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...