फिजियोथैरेपी की पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो देर न करे, 20 नवंबर से ओपन होगी वेबसाइट…NEET में शामिल सभी स्टूडेंट्स होंगे पात्र

रायपुर। संचालक चिकित्सा शिक्षा के आदेश दिनांक 10 नवंबर के आदेशानुसार फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम ऑनलाइन की अंतिम तिथि पहले 09 नवंबर थी, जिसे विद्यार्थियों के अनुरोध पर 20 नवंबर के पश्चात पुनः Open की जा रही है,
इस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु नीट में सम्मिलित सभी पात्र है तथा इस पाठ्यक्रम हेतु कोई न्यूनतम अर्हताकारी अंक की बाध्यता नही है। ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में प्रवेश वर्ष 2022 में एमबीबीएस या बीडीएस में ऑनलाईन आवेदन किया है को पुनः ऑनलाईन आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है।


ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने ऑनलाईन पंजीयन से वंचित रह गए है वे विद्यार्थी दिनांक 20 नवंबर 2022 के पशचात फिजियोथेरेपी पाठयक्रम (BPT) हेतु ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है।

संचालक चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को केवल एक बार रिसेट एप्लीकेशन करने की सुविधा उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों द्वारा रिसेट एप्लीकेशन का चयन करने पर पुराना ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म कैंसल हो जायेगा एवं आवेदक नया ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे । रिसेट एप्लीकेशन शुल्क एक हज़ार रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा।

प्रवेश प्रक्रिया हेतु नियम छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा फिजियोथैरेपी स्नातक प्रवेश नियम 2018 का अवलोकन किया जा सकता है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ,काउंसलिंग, आवंटन इत्यादि से संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgdme.co.in का नियमित अवलोकन करें तथा निजी फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में आबंटन संचालक चिकित्सा शिक्षा द्वारा गठित समिति द्वारा किया जायेगा….


अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे ….
8770899607

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...