चिल्ड्रेन्स डे पर दुर्ग पुलिस की अनूठी पहल: क्लास फोर्थ की सृष्टि वर्मा की ख्वाइश हुई पूरी…एक दिन के लिए IPS राखेजा की उपस्थिति में TI शर्मा ने सौंपा सुपेला थाना का चार्ज; तस्वीरों में देखिये आयोजन

दुर्ग। दुर्ग जिला पुलिस ने चिल्ड्रेन्स डे के अवसर पर आज एक अनूठी पहल की है। दुर्ग पुलिस ने कक्षा चौथी की छात्रा सृष्टि वर्मा को 1 दिन का थाना प्रभारी बनाया। इस अवसर पर आईपीएस निखिल राखेजा की उपस्थिति में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने सुपेला थाना का चार्ज कक्षा चौथी में पढ़ने वाली सृष्टि वर्मा को सौंपा गया।

इस मौके पर सृष्टि वर्मा ने चार्ज लेते ही तमाम थाने की गतिविधियां देखी और स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। बच्चों के मन से पुलिस का भय हटाने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा ये पहल की गई है। जिसकी हर तरफ सराहना की जा रही है।

दुर्ग पुलिस ने बाल दिवस के अवसर पर की एक अनूठी पहल। क्लास 4 की बच्ची को एक दिन के लिए बनाया थाना प्रभारी।

IPS निखिल राखेजा की उपस्थिति में TI दुर्गेश शर्मा ने सुपेला थाना का चार्ज सृष्टि वर्मा को सौंपा। सृष्टि वर्मा ने चार्ज लेते ही तमाम थाने की गतिविधियां देखी और स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। इस आयोजन में बाल दिवस पर बच्ची की पुलिस बनने की ख्वाइश को पूरा किया गया

पुलिस ने बताया की यह अनूठी पहल बच्चों के मन से पुलिस का डर को दूर करने के लिए किया गई है। पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा बच्चों को मिठाइयां भी वितरित किया गया।

पुलिस ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। पुलिस ने बच्चो को संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण भी करवाया।

पुलिस की हर कार्यों से उन्हें अवगत भी कराया गया। बच्चों को गलत काम का विरोध और पुलिस की सहायता लेने का संदेश भी दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...