आरु साहू ने छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन: मुंबई में Zee और Give इंडिया द्वारा आयोजित “Born to Shine” प्रतियोगिता में बनी विनर…कोलकाता में दी थी “अरपा पैरी के धार” की प्रस्तुति…देश के टॉप 30 में बनाई अपनी जगह; पढ़िए

मुंबई, रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय बाल लोक गायिका ओजस्वी आरु साहू ने दो महीने पहले कोलकाता में एक आडिशन दिया था। जिसमें आरु ने छत्तीसगढ़ कि राजगीत की प्रस्तुति दी थी और छत्तीसगढ़ के राजगीत को सुनकर वहां के ज्युरी मेम्बर्स भावुक हो गए थे और आरु की बहुत सराहना भी किए थे।

आरू अपनी अथक प्रयास से और छत्तीसगढ़ के लोगों के आशीर्वाद से जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड और गिव इंडिया फाउंडेशन के तहत आयोजित “BORN TO SHINE” प्रतियोगिता में जीत हासिल कर ली है। आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं अपनी संस्कृति को लेकर पूरे भारत में अंडर 30 में अपनी जगह बनाई है। जिससे छत्तीसगढ़ी संस्कृति गौरवान्वित हुई है।

आरु साहू ने अपने फेसबुक पोस्ट में छत्तीसगढ़ी में लिखा कि, जय हो छत्तीसगढ़ मईया… मैं हर दो महिना पहली कलकत्ता में एक ठन आडिशन देय रेहेंव जिहा हमर देश के अलग अलग राज्य से अपन कला के प्रदर्शन करिन हावे। जेमे मैं हमर राजगीत अरपा पैरी के धार ल प्रस्तुत करे हंव हमर पारंपरिक वेशभूषा म।जेकर परीणाम कल मोला मिलिस जेमे देश भर में सिर्फ 30 झन ल चुने गिस जेमे मोरो नाम रिहिस अऊ जेकर अवार्ड आज मोला मुंबई म मिलिस। बधाई मोर छत्तीसगढ़ ल।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...