शक्तिवर्धक दवा खाकर छात्रा से बलात्कार, इस वजह से हुई मौत: आरोपी प्रेमी रेप और मर्डर केस में गिरफ्तार..अन्य लड़कियों को भी कर रहा था टारगेट, जान कर हो जाएंगे हैरान; मृतक की मां का आरोप- गैंग रेप कर प्राइवेट पार्ट में…

  • आरोपी ने छात्रा के साथ जबरदस्ती बनाया फिजिकल रिलेशन
  • मृतक की मां का आरोप- गैंगरेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में डाला गया सरिया और चाकू

उन्नाव। UP के उन्नाव जिले में दलित छात्रा की रेप और हत्या केस में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के प्रेमी ने पहले छात्रा के साथ रपे किया फिर उसके बाद हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले दो सालों से उनके बिच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना से पहले भी छात्रा की युवक से बात हो रही थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा के अंदरूनी हिस्से में गहरी चोटें आई हैं। छात्रा के शरीर से काफी ज्यादा खून निकलने के कारण उसकी मौत हुई है। ऐसे में प्रेमी युवक के कुबुलनामे पर भी सवाल उठते हैं। बता दें कि पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।

दवा खाकर सेक्स कर रहा था आरोपी
आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी राज की उम्र 25 साल है और वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। छात्रा की छाती पर भी राज नाम लिखा था। आरोपी राज ने बताया कि घटना वाले दिन छात्रा अपने कॉलेज नहीं गई थी। इस दौरान दोनों की चैट पर बात हो रही थी।

इसके बाद राज ने छात्रा से घर आने के लिए पूछा तो पहले तो छात्रा ने इंकार कर दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद युवक ने छात्रा को उसके घर आने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद आरोपी ने घर से निकल कर छात्रा को मैसेज किया। आरोपी ने बताया कि इस दौरान वह अपने साथ शक्तिवर्धक दवा भी लेकर गया था। युवक ने बताया कि संबंध बनाने से पहले उसने 2 गोली खाई थीं।

प्राइवेट पार्ट से अधिक ब्लड लॉस से हुई छात्रा की मौत
इसके बाद छात्रा ने प्रेमी को रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोपी ने कहा कि वह काफी देर तक प्रेमिका के साथ जबरदस्ती करता रहा। आरोपी ने कहा कि उस दौरान उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। थोड़ी देर बाद छात्रा बेहोश होने लगी और उसके काफी ब्लीडिंग होने लगी।

प्रेमिका की यह हालत देख आरोपी डरकर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान छात्रा उससे मदद मांगती रही और उसके पीछे-पीछे आंगन तक आई। इसके बाद वह गिर गई। आरोपी ने बताया कि छोटी बहन के घर आने का समय हो रहा था। इसलिए वह घर से फरार हो गया। बाद में उसे पता चला कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के फोन से अन्य लड़कियों की चैट भी मिली हैं। इन लड़कियों से भी आरोपी इसी तरह की बातें करता था। आरोपी युवक खुद से 5-6 साल छोटी लड़कियों को निशाना बनाता है।

पुलिस की थ्योरी से संतुष्ट नहीं मृतका की मां
मृतका की छोटी बहन ने बताय़ा कि जब वह घर पहुंची तो पीछे का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर बड़ी बहन आंगन में पड़ी मिली। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे और प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। मृतका के शरीर को चादर से ढकने के बाद उसने अभिभावक को मामले की जानकारी दी। वहीं मृतका की मां पुलिस की थ्योरी से संतुष्ट नजर नहीं आ रही हैं।

उनका कहना है कि कोई एक व्यक्ति उनकी बेटी की इतनी बुरी हालत नहीं कर सकता है। उसके साथ गैंगरेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया और चाकू डाला गया है। मृतका की मां ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम ने बताया कि छात्रा के प्राइवेट पार्ट में कोई कठोर चीज डालने से गंभीर चोट आई है। जिस कारण छात्रा के शरीर से करीब 2 लीटर खून बहा है। इसके अलावा छात्रा के नाखून, होंठ और स्तन के भी सैंपल लिए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि छात्रा और युवक एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों के फोन से चैट भी सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बिग SEX रैकेट का भंडाफोड़: रिहायशी इलाके...

CG में बिग SEX रैकेट का भंडाफोड़ क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर जिस्मफरोशी...

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आदतन अपराधी को...

दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी IAS ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के आदतन बदमाश मोहित सिन्हा को जिला बदर करने कर...

दुर्ग में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की...

दुर्ग। दुर्ग में हादसों का दौर जारी है। दुर्ग के पाटन में सड़क निर्माण कार्य के दौरान देर रात एक हाइवा ने एक मजदूर...

भिलाई में करंट लगने से 13 साल की बच्ची...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार,13 साल की वैष्णवी साहू...

ट्रेंडिंग