CM बघेल से मुलाकात कर MLA वोरा ने दुर्ग शहर में विकास कार्यों के लिए मांगी राशि; छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना का किया आग्रह

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं दुर्ग शहर के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर शहर में वार्डों के मूलभूत विकास कार्यों एवं ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के जल्द पूर्णता के लिए राशि की मांग की।

वोरा ने पूर्व में स्वीकृत किए गए बड़े विकास कार्यों के लिए सीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि जल्द ही दुर्ग जिला मुख्यालय नवीन स्वरूप में नजर आने लगेगा किन्तु वार्डों के आंतरिक विकास के लिए और अधिक राशि खर्च करने की आवश्यकता है साथ ही ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का कार्य तेजी से पूर्ण करने के लिए शासन स्तर से राशि की स्वीकृति जरूरी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को जनभावनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से ही नई पीढ़ी के युवाओं को अपनी पुरखौती परम्पराओं एवं संस्कृति का अहसास हुआ है एवं छत्तीसगढ़िया अस्मिता एवं स्वाभिमान की भावना प्रबल हुई है।

विधायक दुर्ग के पटरी पार क्षेत्र में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की स्थापना करने का सीएम से आग्रह किया। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा स्थापना लिए कलेक्टर को निर्देशित करने एवं ठगड़ा बांध व अधोसंरचना हेतु जल्द राशि जारी करने वोरा को आश्वस्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने डंडे...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में दो बाइक पर...

पांच आदिवासी बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने उठाए...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नंदनी कुमान गांव में पांच आदिवासी बैगा बच्चों की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले...

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर ACB की 5 साल की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पांच साल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ...

CG News: खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरने...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के आंगन में खेलते...